आठ घंटे बाद मिला गायब किशोर
Feb 16, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad-kannauj News - शमसाबाद में मोहल्ला मझली हवेली के अनवर का 16 वर्षीय बेटा सोमवार को सामान लेने बाजार गया था। वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, जिसके बाद उसकी तलाश की गई। किशोर ने रात में फोन करके परिजनों को बताया कि वह सुरक्षित है और बाद में घर लौट आया।

शमसाबाद। मोहल्ला मझली हवेली के अनवर का 16 वर्षीय बेटा सोमवार को दोपहर एक बजे घर से सामान लेने के लिए बाजार गया। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गयी। देर रात तक करीब 10 बजे उलियापुर के ग्रामीण के फोन से किशोर ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन किशोर को सकुशल घर ले आये। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर कहीं चला गया था और बाद में स्वयं ही परिजनों के पास आया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


