Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsMini Kumbh Fair in Farrukhabad Spiritual Gathering at Ganges
संतों के तप और कल्पवासियों की साधना से अनूठी अनुभूति

संतों के तप और कल्पवासियों की साधना से अनूठी अनुभूति

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में श्री रामनगरिया मेला मिनी कुंभ के रूप में प्रसिद्ध है। संतों के तप और श्रद्धालुओं की साधना से यह मेला भव्य हो रहा है। माघ महीने में इस मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, जो मां गंगा के तट पर आकर पूजा अर्चन कर रहे हैं।

Jan 09, 2026 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद। मिनी कुंभ के रूप में मशहूर मेला श्री रामनगरिया अपनी अनुपम छटा बिखेर रहा है। संतों के तप और कल्पवासियों की साधना से अनूठी अनुभूति हो रही है। धर्म अध्यात्म के संगम में कल्पवासी गोता लगाकर इस कदर उत्साहित हो रहे हैं कि मानो मां गंगा उन्हें साक्षात आशीर्वाद दे रहीं हों। माघ महीने भर चलने वाले इस मेले की छटा धीरे धीरे निखरती ही जा रही है। श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जो कल्पवासी नियमित रूप से मेले में हैं उसके अलावा पड़ोसी जनपद के श्रद्धालु मां गंगा मइया के तट पर आकर पूजा अर्चन को पहुंचने लगे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माघ महीने में हर साल यहां आस्था का महा जुटान होता है। मां गंगा को मानने वाले लोग यहां खिंचे चले आते हैं। पवित्र भागीरथी के तट पर पहुंचने वाले श्रद्धालु दर्शन मात्र से ही अनूठी अनुभूति महसूस करते हैं। मान्यता है कि पतित पावनी गंगा नदी के दर्शन मात्र से सारे दुख दूर हो जाते हैं। जब पूरे माघ महीने भर साधना का अवसर मिलता है तो ऐसे में कल्पवासियों के आनंद का ठिकाना नहीं है। वर्षो पुराने इस मिलनी कुंभ का स्वरूप पिछले कुछ सालों से व्यापक हुआ है और यहां पर स्नान पर्व पर ही डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु पति पावनी गंगा नदी में डुबकी लगाकर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। मेला क्षेत्र में पूर्वी ओर जहां प्रशासनिक पांडाल हैं तो वहीं पश्चिमी ओर कल्पवासियेां और साधु संतो के आश्रम हैं जो कि धार्मिक रूप से गुलजार हैं। विकास प्रदर्शनी का आज पर्यटन मंत्री करेंगे शुभारंभ : मेला श्री रामनगरिया में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ दस जनवरी को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि पूर्वान्ह 10 बजे शुभारंभ होगा। सांसद मुकेश राजपूत भी मौजूद रहेंगे।