Farrukhabad Kannauj News: जनपद में एक ही दिन में रोपे गए 40.93 लाख पौधे
Farrukhabad Kannauj News: के मकसद से रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ यादगार बन गया। एक ही दिन में जिले में 40 लाख 93 हजार पौधे रोपित किए गए। स्कूल, कालेजों, सड़क और तालाब किनारे भ

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में हरियाली का वातावरण बनाने के मकसद से रविवार को पौधरोपण महायज्ञ यादगार बन गया। एक ही दिन में जिले में 40 लाख 93 हजार पौधे रोपित किए गए। स्कूल, कालेजों, सड़क और तालाब किनारे भी पौधे रोपित किया गए। सूबे के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मोहम्मदाबाद ब्लाक के दरौंदी गांव में पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ किया। पौधरोपण महायज्ञ के लिए जो लक्ष्य दिया गया था उसकी निगरानी के लिए अपने अपने क्षेत्रों में अधिकारी भी डटे रहे और निगरानी में पौधरोपण कराया गया। दरौंदी गांव में मंत्री ने महायज्ञ का शुभारंभ करते हुए पौधे रोपित किए। उन्होंने कहा कि दरौंदी में ग्राम समाज की जमीन पर पीपल, बरगद, पाकड़ के पौधे को त्रिकोण के रूप में लगाया गया है। यहां पर एक दिन में 8 हजार पौधे लगाये जा रहे हैं। जो आगे चलकर एक घने वन का रूप धारण कर लेंगे। पौधों को लगाने के साथ ही संरक्षण पर भी जोर दिया गया। प्रत्येक पौधे की सुरक्षा के लिए दो ट्री गार्ड संबंधित क्षेत्र की विधायक निधि से और एक ट्री गार्ड वन विभाग की ओर से लगाया जा रहा है।
सांसद मुकेश राजपूत की राय
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि वृक्ष हमें कई प्रकार के लाभ प्रदान करते हैं। लिहाजा हम सभी को पौधे लगाने के साथ साथ उनका अभिभावक की भांति पालन पोषण भी करना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक पौधे रोपित करे। इससे पर्यावरण संरक्षण होगा। डीएम डॉ.अंकुर लाठर ने कहा कि हमारा यह दायित्व होना चाहिए कि हम सभी अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण प्रदान करें। पौधों की देखभाल छोटे बच्चों की भांति करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारा यह दायित्व होना चाहिए कि हम सभी अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करें। हम सभी को अपने द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल करना अति आवश्यक है। आज इस स्थल पर पेड़ लगाने के पश्चात हम सभी जब भी इस स्थान से गुजरें तो अपने द्वारा लगाए गए पौधे की प्रगति के साथ एक सेल्फी अवश्य लें, जिससे हमें उस पौधे के विकास की जानकारी प्राप्त हो सके। यह पौधरोपण कार्यक्रम हमारे लिए एक विशेष अवसर है कि हम अपने आने वाले भविष्य के हरित वातावरण को सुरक्षित बना सकें। प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास एक पेड़ अवश्य लगाये तथा उसका संरक्षण भी करें जिससे हमारा यह पौधरोपण अभियान अपने सफल रूप को धारण कर सके। इस दौरान एसपी आरती सिंह, सीडीओ विनोद कुमार गौड़, एडीएम अरुण कुमार सिंह, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, समाज कल्याण अधिकारी शालिनी आदि की उपस्थिति रही।
महायज्ञ में 23 विभागों की रही जिम्मेदारी
रविवार को पौधरोपण महायज्ञ में 23 विभागों की जिम्मेदारी रही। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार ने बताया कि शासन की ओर से वर्ष 2026 में जनपद में 45 लाख 74 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर 4 लाख 81 हजार पौधे रोपित किए गए। रविवार को 40 लाख 93 हजार पौधे जनपद के विभिन्न स्थलों पर लगाये गये।
हर तरफ पौधरोपण की धूम
जनपद के विभिन्न हिस्सों में रविवार को पौधरोपण की धूम रही। प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में सहजन, आंवला, अमरूद, अनार, गोल्ड मोहर, बेल्र, गुड़हल आदि के पौधे रोपित किए गए। इस दौरान प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल, सौम्या, उजैर, जयवीर, खेतल सिंह आदि मौजूद रहे। एनएकेपी डिग्री कालेज में प्राचार्या पारुल मिश्रा के निर्देशन में फलदार और छायादार पौधे रोपित किए गए। उपस्थित छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिलाया गया। शालिनी, श्रुति गुप्ता, शिल्पी मिश्रा, श्वेता सिंह, रंजना सिंह, रंजना चतुर्वेदी, अरविंद पांडेय आदि की उपस्थिति रही। गंगा स्वयं सेवकों ने रानीघाट पर बेल, समी और गुड़हल के पौधे रोपित किए। उपस्थित श्रद्धालुओं कों पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रणवीर सिंह सोमवंशी, राजेंद्र बाथम, सोनू मिश्रा, मंगलम मिश्रा, नीटू मिश्रा, आशीष मिश्रा आदि रहे। कमालगंज में खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्र और एपीओ गौरव सिंह की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज में पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत के नेतृत्व में 25 पौधे रोपे गयें। ऋचा तिवारी, अर्चना गुप्ता, निर्मला सिंह, दीप्ति, सरिता त्रिवेदी, प्रतिभा, शैलजा मौर्य, मुकेश कुमार, अजय कुमा आदि रहे। भारत विकास परिषद, सहयोग शाखा ने रामानंद बालिका इंटर कालेज के परिसर में वृहद पौधरोपण किया गया। सहयोग शाखा की अध्यक्षा रीता दुबे, आशा वर्मा, रचना वर्मा, केके पाठक, संजय दुबे, आरके वर्मा, सुनीता पुरवार, संजीव कुमार वर्मा आदि रहे।
हरियाली बढ़ाने को हुआ पौधरोपण
कायमगंज। पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को तहसील परिसर, कोतवाली और एलवाई डिग्री कॉलेज में पौधरोपण किया गया। तहसील परिसर में तहसीलदार हर्षित सिंह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने नींबू का पौधा रोपित किया। उधर, एलवाई डिग्री कॉलेज परिसर में गुलमोहर, कदम, नींबू, जामुन, इमली, पाकड़ और आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, नरेंद्र मिश्रा, डॉ. मिताली सिंह, डॉ. आशीष तिवारी, दिनेश चंद्र, अरविंद कुमार, डॉ. आरती दुबे, डॉ. मनीषा सक्सेना, सत्य नारायण सिंह, अभिषेक चतुर्वेदी, विवेक अवस्थी, दुर्गेश कुमार समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पौधरोपण महायज्ञ:::
मंत्री असीम अरुण ने दरोँदी गांव में किया अभियान का शुभारंभ
स्कूल, कालेजों, सड़क और तालाब किनारे भी रोपित किए गए पौधे
फोटो 9
परिचय- दरौदी गांव में पौधरोपण के बाद पौधे को पानी देते मंत्री असीम अरुण, साथ में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर।


