ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने आएंगे मनोज जोशी

अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने आएंगे मनोज जोशी

छोटे पर्दे के चाणक्य कहे जाने वाले मनोज जोशी इस बार मेला रामनगरिया में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने आ रहे हैं। विवाह, गोलमाल, फिर हेरा फेरी जैसी हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से सबको हंसाने वाले मनोज...

अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने आएंगे मनोज जोशी
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 12 Jan 2020 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

छोटे पर्दे के चाणक्य कहे जाने वाले मनोज जोशी इस बार मेला रामनगरिया में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने आ रहे हैं। विवाह, गोलमाल, फिर हेरा फेरी जैसी हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से सबको हंसाने वाले मनोज जोशी एक सैकड़ा से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा कई अन्य फिल्में ऐसी हैं जो देश भक्ति के साथ साथ सामजिक व सांस्कृतिक कहानी पर भी आधारित हैं। कई फिल्मों में अपनी अदा का जलवा बिखेर रहे बॉलीबुड स्टार मनोज जोशी इस बार जिले में अपनी अदाकारी दिखाने आ रहे हैं। आगामी पांच फरवरी को मनोज जोशी मेला रामनगरिया में आएंगे। छोटे पर्दे के चाणक्य कहे जाने वाले मनोज जोशी विवाह, गोलमाल, फिर हेरा फेरी, खट्टा मीठा, धूम जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। मनोज जोशी की अदाकारी के लोग तो वैसे भी दीवाने हैं। लोग तो उन्हें कॉमेडी किंग के नाम से भी पुकारते हैं। उनके यहां आने की खबर से लोगों में एक उत्साह का माहौल है। हंगामा-2, पृथ्वीराज चौहान और कुली नंबर-2 फिल्मों में भी वह शीघ्र ही अपनी अदाकारी दिखाते नजर आएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें