सीबीएसई विद्यालयों में एनसीईआरटी किताबें अनिवार्य
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में बीएसए ने आदेश जारी किया है कि सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और यूपी बोर्ड के विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें ही पाठयक्रम में शामिल होंगी। विद्यालयों पर छात्र-छात्राओं को सामग्री विद्यालय से खरीदने के लिए दबाव डालना अवैध है। उल्लंघन करने पर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद, संवाददाता। सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड और यूपी बोर्ड के विद्यालयों के पाठयक्रम में एनसीईआरटी की किताबें ही सम्मिलित होंगी। बीएसए ने इसको लेकर कड़े आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत मिल रही है कि विद्यालयों की ओर से छात्र छात्राओं से पाठय पुस्तकें, कापी, ड्रेस, बैग, बेल्ट, टाई, जूते आदि विद्यालय से ही खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का यह दबाव पूर्णतया अवैध और शासन के निर्देशों के प्रतिकूल है। किसी भी दशा में विद्यालय प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को विशिष्ट स्थान, विद्यालय से सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा।
विद्यालय में एनसीईआरटी की पुस्तकें ही पाठयक्रम में सम्मिलित की जाएंगी। उन्होंने प्रबंधकों और प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया है कि किसी भी प्रकार की सामग्री विद्यालय से खरीदने को अभिभावक व छात्र पर दबाव न डाला जाये और एनसीईआरटी की ही किताबें पाठयक्रम में सम्मिलित करें। शुल्क और अन्य व्यवस्थायें अधिनियम के प्राविधानों के अनुरूप निर्धारित करें । उल्लंघन पाये जान पर संबंधित विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाध्यापक स्वयं उत्तरदायी होंगे। उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से कहा कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करायें। सीबीएसई विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्यआदेशों का उल्लंघन करने पर प्रबंधन पर होगी कार्रवाई
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


