सूने मकान के ताले तोड़कर 50 बोरी गेहूं चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - सूने मकान के ताले तोड़कर 50 बोरी गेहूं चोरीपुलिस ने पहुंच कर की जांच पड़तालफोटोपरिचय चोरी को लेकर जानकारी करने पहुंची पुलिस की टीम । नवा

सूने मकान के ताले तोड़कर 50 बोरी गेहूं चोरी

नवाबगंज। वीरपुर पेट्रोल पंप के पास चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की कीमत का गेहूं पार कर दिया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर वहां रखी लगभग 50 बोरी गेहूं चोरी कर लिया। पीड़ित प्रमोद कुमार निवासी नगला इंदल ने बताया कि उनका एक मकान वीरपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित है। इस मकान में गेहूं की बोरिया रखी थीं। इसी मकान के एक कमरे में जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव नगला कटईयन निवासी सोहित किराए पर रहते हैं। वह पास में स्थित एक ईंट भट्ठे पर जेसीबी चालक है。

घटना का विवरण

सोहित जब मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने कमरे पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और अंदर गैलरी से बाहर सड़क तक काफी गेहूं फैला पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो गेहूं की काफी बोरिया गायब थीं। सोहित ने इसकी सूचना गृहस्वामी और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। इस चोरी की घटना से इलाके के किसानों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े मकान को निशाना बनाकर की गई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पूछताछ कर रही है। गृहस्वामी प्रमोद कुमार ने बताया कि चोर मकान के अंदर से लगभग 50 बोरी गेहूं को चोरी कर ले गए है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मौके का मुआयना कर लिया गया है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर का इंतजार है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Voice of UP

पुलिस की कार्रवाई

फोटो 1

परिचय चोरी को लेकर जानकारी करने पहुंची पुलिस की टीम ।

पुलिस ने पहुंच कर की जांच पड़ताल

पुलिस ने पहुंच कर की जांच पड़ताल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चोरी की घटना कब हुई?
चोरी की घटना मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।