Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsMafia s Brother Amit Dubey Takes Charge as Block Chief After Jail Release
माफिया अनुपम दुबे के भाई अमित ने संभाली ब्लाक प्रमुखी

माफिया अनुपम दुबे के भाई अमित ने संभाली ब्लाक प्रमुखी

संक्षेप: Farrukhabad-kannauj News - मोहम्मदाबाद, संवाददाता। मथुरा जेल में बंद राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुबे के भाई

Sat, 25 Oct 2025 12:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

मोहम्मदाबाद, संवाददाता। मथुरा जेल में बंद राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन ने ब्लाक प्रमुख की कुर्सी संभाल ली है। दोपहर उन्होंने अपना चार्ज वापस ले लिया है। खंड विकास अधिकारी त्रिलोक चंद्र शर्मा ने सभी औपचारिकतायें पूरी करायीं। जिलाधिकारी की ओर से शासन को मार्गदर्शन भेजा गया था। इसी क्रम में शासन के निर्देश पर चार्ज दिलाया गया है। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि 3 नवंबर को सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक लेकर विकास कार्यो पर चर्चा की जाएगी। मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत तत्कालीन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने छह माह के लिए जिला बदर किया था।

13 सिंतबर 2022 को ब्लाक प्रमुख के दायित्वों की जिम्मेदारी जिला बदर की अवधि समाप्त होने तक एसडीएम को सौंपी गयी थी। तत्कालीन डीएम ने 4 अक्तूबर 2023 को ब्लाक प्रमुख के जेल में निरुद्ध होने से एसडीएम सदर को ही ब्लाक प्रमुख के दायित्वों की जिम्मेदारी बढृा दी थी। 30 दिसंबर को जेल से छूटने के बाद 1 जनवरी 2025 को अमित दुबे ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ब्लाक प्रमुख के अधिकार वापस मांगे थे। इसको लेकर हाईकोर्ट में रिट भी दायर की गयी थी। हाईकोर्ट ने 10 मार्च 2025 को ब्लाक प्रमुख के दायित्व के निर्वहन को लेकर 12 सप्ताह में निर्णय लेने को आदेशित किया था। इस पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शासन से मार्ग दर्शन मांगा था। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने बताया कि शासन के दिए गए मार्ग दर्शन के क्रम में अमित दुबे को चार्ज वापस किया गया है। उधर शुक्रवार दोपहर में अमित दुबे ने ब्लाक प्रमुख का चार्ज लिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक 3 नवंबर को करके विकास कार्यो पर चर्चा करेंगे। इस दौरान कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।