दालमोंठ कारोबार को खुला खजाना, मिलेगा डेढ़ करोड़ का लोन

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में पहली बार एक जिला एक व्यंजन योजना के तहत दालमोंठ कारोबार के लिए डेढ़ करोड़ तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दालमोंठ और भुने आलू के नए कारोबार स्थापित होंगे। जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। सरकार ने दालमोंठ कारोबार को बढ़ाने के लिए लोन की सुविधा प्रदान की है।

दालमोंठ कारोबार को खुला खजाना, मिलेगा डेढ़ करोड़ का लोन

फर्रुखाबाद, संवाददाता।पहली बार एक जिला एक व्यंजन कारोबार को बढ़ावा देने को लोन सुविधा शुरू की गई है। एक जिला एक व्यंजन में शामिल दालमोंठ कारोबार के लिए डेढ़ करोड़ तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दालमोंठ और भुने आलू का कारोबार की नई इकाइयां स्थापित होंगी। जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से जल्द लोन प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। जिले की दालमोंठ देश के हर शहर में प्रख्यात है। जिले की दालमोंठ का स्वाद ने लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। डिमांड और स्वाद को देखकर दालमोंठ को एक जिला एक व्यंजन में शामिल किया गया है। वैसे जिले में ठीक ठाक पैमाने पर दालमोंठ का कारोबार होता है लेकिन अब इसको और बढ़ाने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। अब कारोबारियों में अधिकतम डेढ़ करोड़ तक का उपलब्ध कराया जाएगा। इससे दालमोंठ कारोबार को पंख लगना तय माने जा रहे हैं। एक जिला एक व्यंजन में दालमोंठ के अलावा भुने आलू भी शामिल हैं लेकिन आलू सीजन का होता है इसलिए प्रमुख रूप से दालमोंठ कारोबारियों को इससे लाभ मिलेगा। इसके अलावा जो लोग नई दालमोंठ की नई इकाइयां स्थापित करना चाहते है वह लोन लेकर नई इकाई आसानी से स्थलीय कर सकेंगे。

लोन प्रक्रिया

जिला उद्योग केंद्र उपायुक्त सोनाली जिंदल ने बताया कि एक जिला एक व्यंजन में प्रमुख रूप से दालमोंठ शामिल है। दूसरा भुने आलू भी इसमें हैं। नई इकाई स्थापित करने को डेढ़ करोड़ तक का लोन दिया जा रहा है। कारोबारी लोन लेकर कारोबार स्थापित या बढाना चाहते हैं वह जिला उद्योग केंद्र पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोन के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष हो, आवेदक किसी भी राष्ट्रीय कृत बैंक वित्तीय संस्था सरकारी संस्था इत्यादि का डिफाल्टर न हो।

सब्सिडी योजना

25 लाख पर 25 प्रतिशत सब्सिडी

एक जिला एक व्यंजन कारोबार के लिए अगर कोई 25 लाख का लोन कराता है तो परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। 50 लाख लोन तक 20 प्रतिशत और डेढ़ करोड़ तक पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। अगर कोई उद्यमी एक करोड़ से अधिक का लोन लेना चाहता है तो उसको डेढ़ करोड़ से अधिक का भी लोन मिलेगा।

लोन के लिए आवश्यकताएँ

पहल

लोन के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष हो, आवेदक किसी भी राष्ट्रीय कृत बैंक वित्तीय संस्था सरकारी संस्था इत्यादि का डिफाल्टर न हो।

दालमोंठ और भुने आलू का कारोबार

दालमोंठ और भुने आलू को एक जिला एक व्यंजन में चयनित किया है

दालमोंठ और भुने आलू का कारोबार की नई इकाइयां स्थापित होंगी

सामान्य प्रश्न

एक जिला एक व्यंजन योजना में दालमोंठ के लिए लोन कितनी राशि तक उपलब्ध है?
दालमोंठ कारोबार के लिए डेढ़ करोड़ तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।