19 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा, रहेगी सख्त निगरानी

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में लेखपाल भर्ती परीक्षा 21 मई को 19 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह 7 बजे उपस्थित रहेंगे। मोबाइल फोन, हैंडबैग और अन्य सामग्री केंद्रों में ले जाना वर्जित है। सख्त निगरानी के लिए सीसीटीवी और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है।

19 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा, रहेगी सख्त निगरानी

फर्रुखाबाद, संवाददाता। लेखपाल भर्ती परीक्षा जनपद के 19 केंद्रों पर 21 मई को करायी जायेगी। परीक्षा सकुशल और शुचितापूर्ण ढंग से कराये जाने को तैयारियां चल रही हैं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा दिवस पर सुबह सात बजे टे्रजरी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रश्न पत्रों के सुरक्षित वितरण और परीक्षा प्रक्रिया की सतत निगरानी सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए ग हैं। परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कागज के टुकड़े, प्लास्टिक पाउच, पर्स, स्मार्ट बैड, स्मार्ट वाच, हैंडबैग को ले जाना वर्जित रहेगा। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं रहेगा। डयूटी पर लगाये गये सभी अधिकारी, कर्मचारी अपना आईडी कार्ड धारण करेंगे।

केंद्रंो के 200 मीटर की परिधि में सायबर कैफे, फोटोकापी की दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखी जाएंगी। प्रत्यक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी युक्त कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम स्थापित किया जायेगा। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा से पहले अपने अपने केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। सभी केंद्रों पर क्लाक रूमकी सुविधा होगी। रोडवेज बस अड्डे पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी।19 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा, रहेगी सख्त निगरानीपरीक्षा केंद्रो पर हैंडबैग, प्लास्टिक पाउच, पर्स ले जाना प्रतिबंधित

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।