वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में वकीलों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लखनऊ में चेंबर तोड़ने और लाठी चार्ज की घटना की निंदा की। वकीलों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए और वैकल्पिक चेंबर की व्यवस्था की जाए। यूपी में अधिवक्ता प्रोटेक्शन अधिनियम लागू करने की भी मांग की गई।

फर्रुखाबाद, संवाददाता। बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वकीलों ने लखनऊ में गलत तरीके से तोड़े गये चेंबर और लाठी चार्ज की घटना की निंदा की। वकीलो ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वकीलों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मी को तुरंत बर्खास्त किया जाये और उन पर मुकदमा दर्ज हो। इसके साथ ही वकीलों के बैठने के लिए तत्काल वैकल्पिक चेंबर की व्यवस्था हो। यूपी मे अधिवक्ता प्रोटेक्शन अधिनियम लागू किए जाने की मांग की गयी। अध्यक्ष शशिभूषण दीक्षित, महासचिव कुंअर सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव आदि वकील मौजूद रहे। वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापनलखनऊ में चेंबर तोड़ने का विरोधफोटो 14परिचय- डीएम को ज्ञापन दे रहे वकील।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


