Farrukhabad Kannauj News: वकील के घर लूट में माल बरामद
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: वकील के घर लूट में निशानदेही पर माल बरामदकुइयां गांव में वकील राजेश पाठक के घर पर हुयी लूट में एक आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने माल बरामद किया है।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।राजेपुर थाने के कुइयां गांव में वकील राजेश पाठक के घर पर हुयी लूट में एक आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने माल बरामद किया है। न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने मुकदमे में नामजद जनपद सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर के बीबीपुर निवासी सेठ को खीरी जनपद की जेल से कस्टडी रिमांड पर लिया और इसके बाद गहन रूप से पूछताछ की। राजेपुर पुलिस ने इस दौरान कुछ चांदी के आभूषण, घड़ी, पर्स व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।


