Farrukhabad Kannauj News: भूमि विवाद में प्रधान समेत 13 लोग पाबंद
Farrukhabad Kannauj News: शिवरई बरियार गांव में एक भूखंड को लेकर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र और उदयवीर के बीच विवाद हुआ। इसमें पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रधान ने कोर्ट में विचाराधीन भूमि पर जबरन कृषि कार्य किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग के लिए पाबन्द किया है।

Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। शिवरई बरियार गांव में गुरुवार को ग्राम प्रधान धर्मेंद्र और दूसरे पक्ष के उदयवीर के बीच एक भूखंड के लिए विवाद हो गया। गांव के उदयवीर की पत्नी रश्मि ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी संक्रमणीय भूमिधर है। इस विवादित भूमि का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है कि 27 जुलाई को दोपहर मुकदमे के ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र उर्फ रिंकू पक्ष एकजुट होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने अदालत में विचाराधीन कृषि आराजी पर जबरन ट्रैक्टर चलाकर जुताई शुरू कर दी। जब पीड़िता और उनके पति ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर शोर-शराबा शुरू कर दिया। पीड़िता के पति के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उन्हें वहां से भगा दिया।
शिवरई बरियार गांव की जमीन का कोर्ट में चल रहा मामला
गुरुवार को जब उक्त भूखंड पर प्रधान द्वारा न्यास भरने का काम शुरु किया गया तो दूसरे पक्ष ने डायल 112 को सूचना दे पुलिस बुला ली। जबकि प्रधान का कहना है कि अपनी जगह पर नींव पर ईंट रख रहे थे और जानवरों को रोकने के के लिए तार लगाए तभी उदयवीर पक्ष आ आया। विवाद करने लगे। देर शाम तक दोनों पक्षों में विवाद चलता रहा। कोतवाली पुलिस मौके कर पहुंची। जहां मामला शांत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्रधान धर्मेंद्र, सर्वेंद्र, ब्रजरानी, पेशकार, जितेंद्र, देवेंद्र और प्रधान की पत्नी अनीता को तथा उदयवीर पक्ष की ओर से रामश्री, जगवीर, विक्रम, रश्मि तथा सोनी को शांति भंग में पाबन्द किया गया है।


