लिंक एक्सप्रेस वे: रजिस्ट्री के काम ने पकड़ी रफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - लिंक एक्सप्रेस वे को रजिस्ट्री के काम ने पकड़ी रफ्तारसदर तहसील में एक दिन में एक सैकड़ा कराई गई रजिस्ट्रियांफोटो 13परिचय - ईंधन बचाने को तहसील स

लिंक एक्सप्रेस वे: रजिस्ट्री के काम ने पकड़ी रफ्तार

फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले से होकर निकलने वाले लिंक एक्सप्रेस वे को बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम जारी है। किसानों से उनकी जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है। सोमवार को 100 रजिस्ट्री कराई गई है। अभी तक 1080 रजिस्ट्री हो चुकी हैं। सदर तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में लिंक एक्सप्रेस वे को लेकर किसानों की जमीनों की रजिस्ट्री कराई जा रही है। इसको लेकर अभी तक रजिस्ट्री का काम धीमी गति से चल रहा था लेकिन अब रजिस्ट्री कराने के काम ने तेजी पकड़ ली है। लिंक एक्सप्रेस वे को लेकर तहसील में भी किसानों को पहुंचना हो रहा है यहां रजिस्ट्रेशन के बाद किसान रजिस्ट्री को रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचते है। बताते चले कि लिंक एक्सप्रेस वे को लेकर जिले में पहली रजिस्ट्री 10 फरवरी को सदर तहसील में ही कराई गई थी। सिरमौरा तराई के किसान रूपलाल की चार बीघा जमीन से पहली रजिस्ट्री कराई गई थी।

लिंक एक्सप्रेस वे के लिए रजिस्ट्री का काम

लिंक एक्सप्रेस वे के लिए लगभग तीन हजार के आसपास रजिस्ट्री होना है। जिले से होकर निकलने वाले लिंक एक्सप्रेस वे की शुरुआत इटावा जिले के कुदरैल गांव आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होगी और यह हरदोई के सवायजपुर गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। लिंक एक्सप्रेस वे बनने से जिले के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। लिंक एक्सप्रेस वे 6 लेन का बनाया जाएगा। इसमें सात हजार 488 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। लिंक एक्सप्रेस वे में 65 अंडरपास, 4 बड़े पुल, 25 छोटे पुल और दो रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। रजिस्ट्रार रविकांत ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस वे के लिए सोमवार को सर्वाधिक 100 रजिस्ट्री कराई गई है। अभी तक एक हजार 80 रजिस्ट्री कराई जा चुकी हैं।

Voice of UP

रजिस्ट्री की संख्या में वृद्धि

लिंक एक्सप्रेस वे को रजिस्ट्री के काम ने पकड़ी रफ्तार

सदर तहसील में एक दिन में एक सैकड़ा कराई गई रजिस्ट्रियां

फोटो 12

परिचय - तहसील से रजिस्ट्री कार्यालय पैदल जाते तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर।

सामान्य प्रश्न

कितनी रजिस्ट्री अभी तक कराई गई हैं?
अभी तक 1080 रजिस्ट्री कराई गई हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।