ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकांग्रेस की किसान स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ

कांग्रेस की किसान स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ

कांग्रेस की किसान स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा स्थल चांदपुर से किया गया। किसान यात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। यात्रा प्रभारी तरुण पटेल की अगुआई में यात्रा मुख्य...

कांग्रेस की किसान स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 01 Nov 2020 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की किसान स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा स्थल चांदपुर से किया गया। किसान यात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। यात्रा प्रभारी तरुण पटेल की अगुआई में यात्रा मुख्य मार्गो से गुजरी। प्रगतिशील किसान नारद कश्यप ने हरी झंडी दिखाई। दहेलिया गांव में किसानों को संबोधित करते हुए मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल ने भाजपा सरकार पर हमला किया। कहा कि किसानों को सिर्फ गुमराह करने का काम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विजय कटियार, प्रदेश सचिव कौलशेंद्र यादव, मृत्युंजय शर्मा ने विचार रखे। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राहुल सचान, विशाल राजपूत, शुभम गंगवार, दीपक मिश्रा ने भी विचार रखे। जिला महासचिव दीप्ति सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार से किसानों का कोई हित नहीं है। किसानों से जुड़ी तमाम वस्तुओं के रेट आसमान छू रहे हैं। अभय यादव, अभय प्रताप, पूजा नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, कमलेश चौहान के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य मार्गो पर यात्रा का स्वागत किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें