तीन सदस्यीय टीम गठित की गयी

Feb 28, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद। मसेनी चौराहे केनजदीक कुलवंती अस्पताल में महिला की मौत के मामले में सीएमओ

तीन सदस्यीय टीम गठित की गयी

फर्रुखाबाद। मसेनी चौराहे केनजदीक कुलवंती अस्पताल में महिला की मौत के मामले में सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है और जल्द रिपोर्ट मांगी है। सीएमओ ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर परिजनों से बातचीत की। अव्यवस्थाओं को देखते हुये अस्पताल में भर्ती मरीजों को राजकीय एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भिजवाया गया। कुलवंती अस्पताल को सील कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए डॉ.रंजन गौतम की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय जांच समिति बनायी गयी है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी।

इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।