पुरुष व महिला कबड्डी में कानपुर नगर को चल बैजयंती मिली
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद, संवाददाता। अंर्तजनपदीय पुलिस कबड्डी, खोखो, फेसिंग और जिमनास्टिक प्रतियोगिता के आखिरी दिन खिलाड़ियों
फर्रुखाबाद, संवाददाता। अंर्तजनपदीय पुलिस कबड्डी, खोखो, फेसिंग और जिमनास्टिक प्रतियोगिता के आखिरी दिन खिलाड़ियों ने अपने दमखम से कईचल बैजयंती पर कब्जा कर लिया।पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में चल रही इस प्रतियोगिता में कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़, झांसी, ललितपुर, जालौन की टीमों ने भाग लिया।
औरैया की टीम ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग न करके केवल प्रवेश शुल्क जमा किया। प्रतियोगिता में 145 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष में जनपद कानपुर नगर ने जनपद फतेहगढ़ की टीम को हराकर चल बैजयंती प्राप्त की। महिला वर्ग में कानपुर नगर ने फतेहगढ़ टीम को हराकर चल बैजयंती पर कब्जा किया। पुरुष खोखो प्रतियोगिता में जनपद कानपुर नगर ने फतेहगढ़ को हराकर चल बैजयंती पायी। महिला खोखो में जनपद कानपुर नगर ने फतेहगढ़ की टीम को हराकर पहला स्थान पाया। जोन टीम के लिए चयन समिति की ओर से प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 अक्तूबर तक पीएसी वाहिनी प्रयागराज में होना प्रस्तावित है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


