Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsInspiring Disabled Children Shine on World Disability Day in Farrukhabad
दिव्यांगों के हौसलों को सलाम, खेलकूद में दिखाया दमखम

दिव्यांगों के हौसलों को सलाम, खेलकूद में दिखाया दमखम

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में विश्व विकलांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने उन्हें प्रोत्साहित किया। विभिन्न खेलों में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने सामान्य बच्चों की तरह भाग लिया और सभी ने उनकी हिम्मत की तारीफ की।

Dec 03, 2025 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद, संवाददाता। विश्व विकलांग दिवस पर स्टेडियम में उपस्थित लोग दिव्यांग बच्चों के हौसलों को देखकर हतप्रद रह गए। ट्रैक पर जब खेलकूद में सामान्य बच्चों कीतरह दिव्यांग बच्चे दौड़े तो हर किसी ने तालियां बजायीं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सौ मीटर दौड़ में सबलपुर, कमालगंज के यश ने पहला, राजेपुर के साजन ने दूसरा, बढ़पुर के लवकुश ने तीसरा स्थान पाया। सुलेख में पुलिस लाइन के परिषदीय विद्यालय की संजना ने पहला, जूनियर हाईस्कूल खानपुर की प्रियंका ने दूसरा स्थान पाया। कला प्रतियोगिता में कुटरा की सानाक्षी ने पहला, चाचूपुर जूनियर हाईसकूल की गुड़िया ने दूसरा स्थान पाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुर्सी दौड़ में कंपोजिट विद्यालय हमीरपुर सोमवंशी के बलराम ने पहला और आसान ने दूसरा स्थान पाया। पचास मीटर दौड़ बालिका में यूपीएस फतेहगढ़ की रुखसार ने पहला और रेशमा ने दूसरा स्थान पाया। सौा मीटर दौड़ बालिका में यूपीएस चाचूपुर की गुडिया ने पहला और यूपीएस राजेपुर की प्रियंका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में राजेपुर विजेता और नवाबगंज उपविजेता रहा। चक्काफेंक में राजेपुर के अंकित ने पहला, मोहम्मदाबाद के शोभित ने दूसरा। लंबी कूद में मोहम्मदाबाद के शोभित ने पहला, नवाबगंज के रितिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पीटी में राजेपुर यूपीएस विजेता, सुल्तानपुर यूपीएस उपविजेता रहा। इस दौरान छात्र जगमोहन ने दोनो हाथ न होने पर भी अपने पैर से सुलेख लिखकर उपस्थित लोगों को चकित कर दिया। जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह, रोहिताश, आकाश, बीईओ राजीव श्रीवास्तव के अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक उपस्थित रहे।