ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशइनफेंट्री डे: शहीदों को श्रद्धांजलि देकर चढ़ाए पुष्प चक्र

इनफेंट्री डे: शहीदों को श्रद्धांजलि देकर चढ़ाए पुष्प चक्र

फर्रुखाबाद। संवाददाता सिखलाइट रेजीमेंट में बुधवार को इनफेंट्री डे मनाया गया। युद्ध में शहीद...

इनफेंट्री डे: शहीदों को श्रद्धांजलि देकर चढ़ाए पुष्प चक्र
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 27 Oct 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। संवाददाता

सिखलाइट रेजीमेंट में बुधवार को इनफेंट्री डे मनाया गया। युद्ध में शहीद हुए वीर जवानो को याद कर पुष्प चक्र अर्पित किए गए। इस मौके पर ब्रिगेडियर हरवीर सिंह ने कोविड के दौरान अच्छा काम करने पर 19 महिला वारियर्स को सम्मानित किया। इनफेंट्री डे को लेकर विस्तार से जानकारी भी दी गयी।

बताया गया कि सेना की वीरता और शहादत के इतिहास को याद करने के लिए इनफेंट्री डे मनाया जाता है। आजादी के कुछ ही दिनों बद पाकिस्तान ने घुसपैठियों को कश्मीर में दाखिल करने की योजना बनाई और 24 अक्तूर 1947 को कश्मीर में हमला किया। तब राजा हरी सिंह ने हिन्दुस्तान से सहायता मांगी और कश्मीर के भारत में विलय के समझौते पर हस्ताक्षर किए। विलय के बाद भारतीय सेना की सिख रेजीमेंट की पहली बटालियन का दस्ता हवाई जहाज द्वारा दिल्ली से श्रीनगर भेजा गया। उन्होंने वहां कश्मीर की रक्षा की। उन दिनों स्वतंत्र भारत के इतिहास में आक्रमणकारियों के खिलाफ यह पहला सैन्य अभियान था। इस दौरान ब्रिगेडियर ने शहीद स्थल पर जाकर युद्ध में शहीद हुए वीर जवानो को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेना के बैंड ने परंपरगात धुन बजाई। बाद में 19 कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया। इसमें पुलिस, स्वास्थ्य आदि विभागों से महिलाएं शामिल रहीं। वहीं दूसरी ओर राजपूत रेंजीमेंट में आईएमएस परमार ने पुलिस, स्वास्थ्य आदि विभागों के वर्करों को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें