गंगा के बढ़े जलस्तर से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ीं
गंगा के तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। कटरी तौफीकपुर में जहां पानी घुस गया है तो वहीं कमथरी के रास्ते बंद हो गए हैं। जटपुरा कैलियाई के लोग बाढ़ के पानी में घुसकर निकलने को...
गंगा के तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। कटरी तौफीकपुर में जहां पानी घुस गया है तो वहीं कमथरी के रास्ते बंद हो गए हैं। जटपुरा कैलियाई के लोग बाढ़ के पानी में घुसकर निकलने को मजबूर हो रहे हैं। समेचीपुर के पास कटान हो रहा है। ढिलावरगंज गांव के नजदीक खेतों में पानी पहुंच गया है। यदि इसी तरह से जलस्तर बढ़ा तो ग्रामीण बर्बाद हो जाएंगे।
जटपुरा कैलियाई गांव में बाढ़ का पानी गलियों में भरा हुआ है। यहां के लोग नाव से निकल रहे हैं। लेखपाल मानवेंद्र यहीं पर रहकर नजर रखे हुए हैं। ग्रामीण राहत सामग्री दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इस ओर व्यवस्था होगी। वहीं ग्रामीण बीमारियों को लेकर भी भयभीत है। बाढ़ का पानी इस क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। वहीं एसडीएम कायमगंज ने तहसीलदार के साथ ढाईघाट पर जाकर दौरा किया। कटान को लेकर भी ग्रामीणों से जानकारी की।