ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश6 साल में पेट्रोल डीजल पर बेहिसाव बढ़ोत्तरी

6 साल में पेट्रोल डीजल पर बेहिसाव बढ़ोत्तरी

पुलगालिव स्थित छायागृह के पास कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां उन्होंने बढ़ते हुए पेट्रोल व डीजल की कीमतों को लेकर विरोध दर्ज किया। कांगेस नेताओं का कहना था कि लाकडाउन के...

6 साल में पेट्रोल डीजल पर बेहिसाव बढ़ोत्तरी
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 01 Jul 2020 04:06 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलगालिव स्थित छायागृह के पास कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां उन्होंने बढ़ते हुए पेट्रोल व डीजल की कीमतों को लेकर विरोध दर्ज किया। कांगेस नेताओं का कहना था कि लाकडाउन के पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल, डीजल पर लगने वाले केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार बार वृद्वि की गई।

अनुचित बढोत्तरी से लोगो को परेशानी हो रही है। जहां एक तरफ देश महामारी से लड़ रहा है वही दूसरी ओर भाजपा सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों और उस लगने वाले कर को बार बार बढ़ा रही है। उन्होंने कहा पिछले 6 साल में केन्द्र सरकार ने पेट्रोल पर 23 रुपए 78 पैसे, डीजल 28 रुपए 37 की अतिरिक्त बढोत्तरी कर दी है जो चिंताजनक है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अमित आसेरी को सौपा। इस मौके पर मनोज गंगवार, मनोज कुमार शिवा, श्रीकृष्ण गौतम, गोपाल गंगवार, अशोक गंगवार, राजेश गंगवार, रमेश चन्द्र कठेरिया आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें