ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में धक्का मुक्की

ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में धक्का मुक्की

फर्रुखाबाद जंक्शन पर दोपहर के समय ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में खूब धक्का मुक्की हुई। माघी पूर्णिमा का स्नान होने के कारण जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ भाड़ रही। सुरक्षा के लिए यहां पुलिस अलर्ट रही...

ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में धक्का मुक्की
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 31 Jan 2018 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद जंक्शन पर दोपहर के समय ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में खूब धक्का मुक्की हुई। माघी पूर्णिमा का स्नान होने के कारण जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ भाड़ रही। सुरक्षा के लिए यहां पुलिस अलर्ट रही लेकिन जीआरपी के जवान आस पास नजदीक नजर नहींं आए। सुबह को मैनपुरी से फर्रुखाबाद आने वाली पैसेंजर ट्रेन में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। दोपहर में जब यह ट्रेन फिर मैनपुरी के लिए रवाना हुई तो दोपहर में श्रद्धालु ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की कर बैठे। काफी देर तक स्टेशन पर भीड़ भाड़ के चलते अफरा तफरी की स्थिति बन गई। आरपीएफ के जवानों ने स्टेशन पर पूरी नजर रखी। वहीं जीआरपी के जवान दूर तक नजर नहीं आए। कानपुर जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ का दबाव देखा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें