रेलवे ट्रैक के नीचे अवैध ड्रिलिंग,ठेकेदार-कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

रेलवे ट्रैक के नीचे अवैध ड्रिलिंग,ठेकेदार-कर्मचारी के िखलाफ मुकदमाबिजली विभाग आरपीएफ ने मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी फोटो 12 परिचय-रेलवे सुरक्षा बल

रेलवे ट्रैक के नीचे अवैध ड्रिलिंग,ठेकेदार-कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा

फर्रुखाबाद, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ रेलखंड पर रेलवे ट्रैक के नीचे अवैध रूप से ड्रिलिंग कर 33 केवी पावर सप्लाई केबिल डालने का मामला सामने आया था इस पर रेलवे सुरक्षा बल ने मौके पर पहुंचकर एचडीडी मशीन और ड्रिलिंग सामग्री से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया था। इस मामले में ठेकेदार और विद्युत विभाग के कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 19 मई को फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ रेलखंड के किलोमीटर संख्या 135/18-19 के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे से एचडीडी मशीन द्वारा ड्रिलिंग कर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 33 केवी पावर सप्लाई केबिल डाली जा रही है।

यह कार्य बिना रेलवे प्रशासन की अनुमति के कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर निरीक्षक ओ.पी. मीणा रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान रेलवे ट्रैक के पास एचडीडी मशीन और ड्रिलिंग सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली, जिसे शाम 4:50 बजे कब्जे में ले लिया गया। मौके पर मौजूद ठेकेदार और यूपीपीसीएल कर्मचारी कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गए थे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बिना अनुमति और बिना रेलवे कर्मचारियों की निगरानी में ट्रैक के नीचे ड्रिलिंग कर केबिल डालना रेलवे संरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इस तरह की ड्रिलिंग से रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता था। अधिकारियों ने आशंका जताई कि ट्रैक के नीचे ड्रिलिंग होने से ट्रैक बैठ सकता है या रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकॉम संसाधनों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे रेल कर्मचारियों और यात्रियों की जान-माल को भी खतरा हो सकता था। रेलवे विभाग का यह भी कहना है कि बिना अनुमति के ट्रैक क्रॉसिंग कराने के कारण रेलवे को राजस्व हानि भी हुई है, क्योंकि केबिल क्रॉसिंग शुल्क रेलवे विभाग में जमा नहीं कराया गया था। इस मामले में सीसेई/रेलपथ/फतेहगढ़ जहीर अहमद की तहरीर पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट फर्रुखाबाद में ठेकेदार और बिजली कर्मियों के िखलाफ रेलवे अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच निरीक्षक ओ.पी. मीणा को सौंपी गई है। जांच के दौरान फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।