ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदिवाली की रात ईट से कुचलकर पति को मार डाला

दिवाली की रात ईट से कुचलकर पति को मार डाला

दिवाली की रात गुतासी गांव में पत्नी ने ही पति की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर पत्नी छत पर सोने चली गई। सुबह पति की हत्या की झूठी कहानी रची और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज...

दिवाली की रात ईट से कुचलकर पति को मार डाला
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 09 Nov 2018 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

दिवाली की रात गुतासी गांव में पत्नी ने ही पति की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर पत्नी छत पर सोने चली गई। सुबह पति की हत्या की झूठी कहानी रची और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने 24 घंटे में ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गुतासी गांव निवासी रनवीर राजपूत दीवाली की रात शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी किरन उर्फ नन्हीं देवी से उसका विवाद हो गया। झगड़े के बीच में किरन ने रनवीर पर ईंट से प्रहार कर दिया, सिर पर ईंट लगने से रनवीर गिर पड़ा और खून बहने लगा। ईंट के दो टुकड़े हो गए तो किरन दूसरी ईंट लेकर आई और फिर उसने ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। इससे रनवीर की मौत हो गई। किरन पति की हत्या करने के बाद छत पर सोने चली गई।

गुरुवार की सुबह पुलिस को हत्या की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां किरन उर्फ नन्हीं देवी ने अज्ञात लोगों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि रनवीर की मौत सिर पर गंभीर चोटों के कारण हुई। पुलिस को छानबीन में किरन की भूमिका संदिग्ध लगी। कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गई। पुलिस ने किरन को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त ईंटें पुलिस ने बरामद कर लीं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि किरन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें