ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपति ने पत्नी को अपहरण कर बनाया बंधक

पति ने पत्नी को अपहरण कर बनाया बंधक

एक महिला बीस दिन पूर्व गायब हो गई। उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा गया। महिला किसी तरह से वहां से छुटकर दूसरे जिले में पहुंच गई। वहां दो दिन रहने के बाद वह जब यहां आई तो उसने बसड्डे से अपने पिता को फोन...

पति ने पत्नी को अपहरण कर बनाया बंधक
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 04 Nov 2018 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

एक महिला बीस दिन पूर्व गायब हो गई। उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा गया। महिला किसी तरह से वहां से छुटकर दूसरे जिले में पहुंच गई। वहां दो दिन रहने के बाद वह जब यहां आई तो उसने बसड्डे से अपने पिता को फोन कर पूरी जानकारी दी। पिता विवाहिता बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी दी। महिला ने बताया कि पति उसकी हत्या करना चाहते थे इसीलिए उसे बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह से वह यहां से निकल आई। उसका कहना है कि पति का चाल चलन ठीक नहीं है। उसे प्रताड़ित करते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है। महिला को न्याय का भरोसा दिलाया गया है। वहीं महिला का इलाज भी कराया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें