कैसे रोकेंगे कोरोना संक्रमण, बेरोकटोक घूम रहे लोग
कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है फिर भी लोग कायदे कानून के कतई नहीं मान रहे हैं। शनिवार को वीकएंड लॉकडाउन होने के बाद भी लोगों ने गाइड लाइन को भी पूरी तौर पर ताख में रख दिया। शहर में जो...
कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है फिर भी लोग कायदे कानून के कतई नहीं मान रहे हैं। शनिवार को वीकएंड लॉकडाउन होने के बाद भी लोगों ने गाइड लाइन को भी पूरी तौर पर ताख में रख दिया। शहर में जो स्थिति दिखाई पड़ रही थी उससे यही लग रहा था कि किसी प्रकार का कोई लॉकडाउन नहीं है। दुकानें जरूर बंद थीं मगर लोगों की आवाजाही रोजाना की तरह सड़कों पर जारी रही। उन्हें रोकने और टोकने वाला कोई नहीं था। वाहन भी मुख्य सड़कों पर फर्राटा भरते रहे। शनिवार को सुबह से ही प्रशासन की कोई सख्ती नहंीं दिखाई पड़ी। इसका नतीजा रहा कि लोगों ने आराम से अपने काम काज बगैर किसी खौफ के निपटाए। सुबह को शहर के मुख्य मार्ग पर कई दुकानें भी खोल ली गईं। जिन दुकानों के खोलने पर प्रतिबंध है वह दुकानें भी खोल ली गईं। दोपहर मेें कुछ समय के लिए जरूर पुलिस हरकत में आई। इसके बाद फिर से वीक एंड लाकडाउन को अपने हाल पर छोड़ दिया गया। तिराहों, चौराहों पर पुलिस कर्मी डटे जरूर थे मगर वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए कोई काम नहंी किया गया। लोग पैदल और वाहनों से इधर उधर आ जा रहे थे। यही नहीं तमाम लोग मास्क भी नहीं पहने हुए थे। सड़क से गुजर रहे लोगों को प्रशासन का कतई खौफ नहीं दिखाई पड़ा। लालगेट के ईद गिर्द कुछ दुकानें सुबह को खुल गईर्ं तो वहीं लकूला रोड पर दोपहर बाद इलैक्ट्रानिक के अलावा मोबाइल और अन्य दुकानें खोली गईं। कादरीगेट के निकट ही एक नर्सिंग होम के बाहर लोगों की भीड़ जमा थी। जबकि इस नर्सिंग होम के पास में ही कंटेनमेंट जोन है जहां पर होमगार्ड डयूटी कर रहा था। गली में भी लोगों की आवाजाही दिखाई पड़ी। साहबगंज-कादरीगेट रोड पर भी कई दुकानें दोपहर बाद में खुल गईं। प्रशासनिक अफसर भी शहर में सख्ती करने को प्रयासरत नहीं हुए जिसका नतीजा हुआ कि लॉकडाउन पूरी तौर पर प्रभावी नहंी हो सका। फतेहगढ़ में जरूर दोपहर तक सख्ती दिखाई पड़ी। मगर दोपहर के बाद से ही डग्गामार वाहनों ने सवारियां ढोने का काम किया। कमालगंज की ओर जाने वाले टेम्पो भी स्टेंड पर खड़े हुए। यहां पर से सवारियों का आवागमन हुआ। इतना अवश्य था कि मुख्य मार्ग पर दुकानें बंद होने से सन्नाटा दिखाई पड़ा। पुलिस भी सुबह को मुख्य मार्गो पर भ्रमण को निकली।