गंगा नहाते तीन किशोर डूबे, गोताखोरों ने बचाया

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - न किशोर डूबे, गोताखोरों ने बचाया परिजनों ने ली राहत की सांस, मच गया था हाहाकार शमसाबाद, संवाददाता। ढाईघाट पर गंगा स्नान के बीच भाई बहन समेत एक युवक ग

गंगा नहाते तीन किशोर डूबे, गोताखोरों ने बचाया

शमसाबाद, संवाददाता। ढाईघाट पर गंगा स्नान के बीच भाई बहन समेत एक युवक गंगा कें डूबने लगा। इस पर हाहाकार मच गया। गोताखोरों ने सतर्कता दिखाते हुये तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया। कुरिया कला गांव निवासी छोटू अपनी बहन पूजा के साथ मंगलवार को गंगा स्नान करने के लिए ढाईघाट पर आये थे। स्नान करते समय दोनों गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। स्टीमर पर तैनात गोताखोरों ने जब भाई बहन को डूबता देखा तो गंगा में छलांग लगा दी। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घाट पर भीड़ भाड़ लग गयी।

परिजन दोनों को सुरक्षित देखकर खुश हो गये और साथ लेकर चले गये। कासगंज के सोरो निवासी अंकित गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में चले गये। उन्हे भी गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। गोताखोरों ने बताया कि जब तीन लोगों को गंगा में डूबते हुये देखा गया तो सभी लोग कूद गये और सुरक्षित तीनो को बाहर निकाल लिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।