Farrukhabad Kannauj News: झूमकर बरसे बदरा गर्मी से मिली राहत ,जलभराव से आफत

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: मना िदनभर होती रही रुकरुक कर बािरश ,आवागमन में भी रही िदक्कत फोटो 6 परिचय - तलैया फजल इमाम मोहल्ले में जलभराव से रहीं दिक्कतें। फोटो 7 परिचय - मादारब

Farrukhabad Kannauj News: झूमकर बरसे बदरा गर्मी से मिली राहत ,जलभराव से आफत

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शहर में जलभराव से आफ़त हो गई। पूरे िदन बदरा झूमकर बरसते रहे। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। नाला नालियां उफान मार गए इससे सड़कों पर जलभराव हो गया । लंबे इंतजार के बाद जिले में झमाझम बारिश हुई। इससे अभी तक जो भीषण गामी पड़ रही थी उससे लोगों को निजात मिली। दिन में लोग बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए। लेकिन झमाझम बारिश निचले इलाकों के लिए आफत बनती नजर आईं। शहर के दर्जनों मोहल्ले जलमग्न हो गए इससे आवागमन भी बाधित हुआ। पहले रात में झमाझम बारिश हुई इसके बाद दिन में भी बरसा होती रही। इससे मादारबाड़ी, तलैया मोहल्ला, भीकमपुर, बीबीगंज, लालसराय, तकिया नशरत शाह, गंगानगर, नाला मछरट्टा, नाला पुलपुख्ता, खाड़िआई, खटकपुरा आदि मोहल्लों मानो बारिश के पानी से जलमग्न हो गए। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंडी सड़क से मदारबाड़ी जाने वाली सड़क पर सबसे अधिक जलभराव रहा। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश ने आफत से ज्यादा राहत देने का काम किया है.

धान किसानों के खिले चेहरे

फर्रुखाबाद। मानसून की अनदेखी से अभी तक किसान मायूस थे लेकिन झमाझम बारिश से किसानो के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। जिन किसानो की पौध तैयार थे वे किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े और बारिश में ही धान की रोपाई शुरू कर दी हैं। किसानो का कहना है कि इस बारिश का ही इंतजार हो रहा था। बारिश होने से धान की रोपाई शुरू हो गई है। उधर बारिश सीजन वाली मक्का को सोचाई की जरूरत थी बारिश होने से मक्का में होने वाली एक सिंचाई का लाभ मिल गया है.

सुखाने को पड़ी मक्का भीगी

फर्रुखाबाद। जिले में अभी ग्रीष्मकालीन मक्का बड़ी मात्रा में बिक्री को रह गई है। किसान मक्का को छतों सड़कों और मंडियों में सुखा रहे है। लेकिन बारिश होने से सुखाने को बाहर पड़ी मक्का भीग गई। मंगलवार से जिले में बारिश हो रही है। किसान मक्का को बचाने के लिए मक्का पर तिरपाल डाले हुए है। इससे मक्का के खराब होने की आशंका पनप रही है। किसानों ने कहा कि मक्का अगर सूख न पाई तो इसके काली पड़ सकती है.

जसमई से बजरिया सड़क बनी नदी

फर्रुखाबाद। जसमई बाजार का नाला लंबे समय से चोक है। अब जब बारिश हुई तो बारिश का पानी जसमई से बजरिया सड़क की ओर चला तो पानी की स्पीड को देख लोग सड़क पर चलने से बचते नजर आए। सड़क पर पानी ऐसे चल रहा था मानो को नदी बह रही हो। बारिश होने से हाल ही में बस अड्डे के सामने बनाई गई फुटपाथ पर जलभराव हो गया। महराणा प्रताप की प्रतिमा के पास जलभराव हो गया। जबकि पालिका ने जलभराव रोकने को दो बार ब्रिक उखाड़ के बिछाई लेकिन इसके बाद भी जलभराव हो गया.

जलनिकासी ठप, बारिश में टापू बना स्कूल

कायमगंज। मंगलवार रात से हुई रुक रुक कर बारिश ने प्राथमिक विद्यालय कुवेरपुर को टापू बना दिया। स्कूल परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे बच्चों को पढ़ाई के बजाय पानी के बीच समय बिताना पड़ा। वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका है। बारिश से बुधवार को नगर से सटे प्राथमिक विद्यालय कुवेरपुर परिसर में जलभराव हो गया। स्कूल का आगे का हिस्सा पानी से भर गया, जिससे विद्यालय टापू जैसा नजर आने लगा। हालात ऐसे रहे कि बरामदे में भी बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची। कई बच्चे परिसर में भरे पानी में खेलते दिखाई दिए। ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ के अनुसार बारिश के दौरान जलभराव की यह समस्या नई नहीं है। वर्षों से स्कूल परिसर में पानी भरता है, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं कराया गया। बताया गया कि सड़क का स्तर ऊंचा होने से विद्यालय परिसर नीचा हो गया है। बारिश का पानी तालाब की ओर निकलता है, लेकिन तालाब की सफाई न होने से निकासी बाधित रहती है और पानी वापस स्कूल में भर जाता है। जलभराव से शिक्षकों, बच्चों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है.

सामान्य प्रश्न

फर्रुखाबाद में बारिश किस प्रकार की राहत लाई?
झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsFarrukhabad Kannauj News: झूमकर बरसे बदरा गर्मी से मिली राहत ,जलभराव से आफत