Farrukhabad Kannauj News: व्यापारी को आया हार्ट अटैक, बचाई जान

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद के नितगंजा निवासी व्यापारी कमलेश गुप्ता को अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसे हार्ट अटैक बताया गया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन दिया, जिससे उनकी हालत में सुधार हुआ। मरीज को बाद में इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया।

Farrukhabad Kannauj News: व्यापारी को आया हार्ट अटैक, बचाई जान

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। नितगंजा निवासी व्यापारी कमलेश गुप्ता को घर पर अचानक सीने में तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सकों ने हृदयाघात की पुष्टि की। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. मनोज पांडेय ने बिना समय गंवाए उपचार शुरू किया। मरीज को खून का थक्का घोलने वाला टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ और चिकित्सकों ने उन्हें निगरानी में रखा। परिजनों के मुताबिक कमलेश गुप्ता को घर पर अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ था। दर्द बढ़ने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में लगाए गए टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन का उपयोग कुछ गंभीर प्रकार के हृदयाघात में रक्त की नली में बने थक्के को घोलने के लिए किया जाता है।

इंजेक्शन दिए जाने के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया गया। चिकित्सकों के मुताबिक हार्ट अटैक के लक्षण दिखाई देने पर मरीज को घर पर रखने या घरेलू उपचार करने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी है। बाद में घर वाले उन्हें इलाज के लिए कानपुर लेकर चले गए ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: व्यापारी को आया हार्ट अटैक, बचाई जान