होली पर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य महकमा

Mar 02, 2026 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में होली के त्योहार पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में रहेगा। डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और अस्पतालों में बेहतर इंतजाम किए गए हैं। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी दुर्घटना में त्वरित इलाज की व्यवस्था की जा सके।

होली पर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य महकमा

फर्रुखाबाद, संवाददाता। होली के त्योहार पर किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए सेहत महकमा भी अलर्ट मोड में रहेगा। डॉक्टरों की छुटिटयां रदद कर दी गयी हैं और अस्पतालों में बेहतर इंतजाम सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये गये हैं। होली के त्योहार पर रंग गुलाल की खूब बौछार होती है। ऐसे में कोई भी संभावित स्थिति बन सकती है। इसको देखते हुये सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने सभी सीएचसी, पीएचसी और लोहिया अस्पताल में तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिये हैं। किसी भी घटना, दुर्घटना में हताहत लोगों को त्वरित रूप से इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए।

सीएमओ ने कहा कि अस्पतालों में इलाज को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। सभी अस्पतालों के डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं। अस्पताल में आने वाले किसी मरीज को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसको लेकर डॉक्टरो को निर्देशित किया गया है। उन्होंने लोहिया अस्पताल में खुद ही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। होली पर अलर्ट मोड में रहेगा स्वास्थ्य महकमा डॉक्टरों की छुटिटयां रदद, अस्पतालो में बेहतर इंतजाम रखने के निर्देश

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।