कायमगंज। हिन्दुस्तान संवाद
प्रेमनगर की महिलाओं ने ब्लाक में पीने की पानी की समस्या उठाई। इस पर बीडीओ ने समाधान के निर्देश दिए है। नगर से सटे गांव प्रेमनगर की दर्जनों महिलाए ब्लाक कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने खंड विकास अधिकारी राहुल शंकर से मांग की कि गांव में इंडिया मार्का हैडपंप सही कराया जाए। कई बार कहने के बाद भी हल नहीं हुआ। पीने की पानी की समस्या बनी हुई। पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। वही उन्होंने कहा कि टंकी में भी पानी नहीं आ रहा है। इससे परेशानी बढी है। उन्होंने समाधान की मांग की। इस पर बीडीओ ने सेक्रेटरी को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो हैडपंप खराब है। उन्हें सही कराया जाएगा। वही बीडीओ ने कहा टंकी के संबंध में वह जल निगम से बात कर समाधान कराएगे।