गोली नहीं ईंट लगने से घायल हुई थी महिला
फर्रुखाबाद के ग्राम आजमनगर में महिला को गोली लगने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि महिला को गोली नहीं बल्कि ईंट लगी थी। दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फर्रुखाबाद। थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम आजमनगर में महिला को गोली लगने की सूचना पर शनिवार रात को पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। डायल 112 पर सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। शुरुआती तौर पर गोली चलने की बात सामने आई, लेकिन पुलिस और डॉक्टरों की जांच में पूरा मामला कुछ और ही निकला। चिकित्सीय परीक्षण और एक्स-रे रिपोर्ट में महिला को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस को बताया खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।
घटना का विवरण
प्रथम पक्ष के सुधीर, करन, नन्दकिशोर और अर्जुन तथा दूसरे पक्ष के महावीर, सुखराम और ओमकार , रामभरोसे के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। इसी दौरान करन ने अपनी मां अनीता को गोली लगने की बात कहकर पुलिस को सूचना दी। घायल महिला को पहले सीएचसी कायमगंज भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
जांच की प्रक्रिया
लोहिया अस्पताल में परीक्षण और एक्स-रे के दौरान गोली लगने जैसी कोई चोट नहीं मिली। बाद में पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे ईंट लगने से चोट आई थी। महिला की हालत सामान्य बताई गई है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, लेकिन वहां से कोई खोखा या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। ग्रामीणों ने भी पुलिस को बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, फायरिंग नहीं। पुलिस ने गांव में एहतियात के तौर पर पिकेट ड्यूटी लगा दी है। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि जब रात में महिला के घायल होने की जानकारी मिली तो वह अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का एक्सरा कराया गया इसमें गोली की पुष्टि नहीं हुई। महिला ने बताया कि उसके गोली नहीं ईंट लगी थी। पुलिस की टीम पूरे मामले में जांच कर रही है। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि रात में मौके जाकर जांच की गई थी उस दौरान किसी ने गोली चलने की जानकारी नहीं दी । इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


