आए थे समस्या समाधान के लिए, आश्वासन लेकर लौटे
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में थाना समाधान दिवस पर कई शिकायतें आईं, जिनमें जमीनी विवाद और पारिवारिक मामले शामिल थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को सुना और तेजी से निस्तारण का आश्वासन दिया। कई मामलों के लिए जांच टीमें गठित की गईं, लेकिन कई शिकायतों का समाधान नहीं हो सका।

थाना समाधान दिवस पर जमीनी विवाद के साथ परिवारिक मामले अधिकतर मामलों के निस्तारण के लिए गठित की गयी टीमेंफर्रुखाबाद, संवाददाता।थाना समाधान दिवस में जिस भरोसे के साथ फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे उस पर उन्हें राहत नहीं मिल पाई। अधिकतर मामलों में टीमें गठित की गईं और जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कमालगंज थाने में पहुंचकर शिकायतों को सुना। अधीनस्थों को समय से समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया। शमसाबाद थाने में एसडीएम ने पहुंचकर शिकायतों को सुना। छह शिकायतें आईं। इसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया और अन्य मामलों के लिए जांच टीमें गठित कर दी गईं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। जो मामले आये हैं उनका जल्द से जल्द समाधान होगा।राजस्व से संबंधित तीन शिकायतें आईंफतेहगढ़ कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक ने सीओ के साथ बैठकर शिकायतों को सुना। राजस्व से संबंधित तीन शिकायतें आईं।इसमें जांच के लिए टीम गठित की गई। शहर कोतवाली में एक परिवारिक मामला आया इस पर जांच शुरू की गई। कादरीगेट थाने में एक जमीनी विवाद आया इसमें प्लाट में कबाड़ डालने की शिकायत थी। इस पर जांच के निर्देश दिए गए। मऊदरवाजा थाने में जमीन से संबंधित पांच शिकायतें आयीं। राजेपुर थाने में एसडीएम ने शिकायतों को सुना। दो मामले पहुंचे। अमृतपुर थाने में थानाध्यक्ष ने शिकायतों को सुना। दो जमीन संबंधी मामले आये। जहानगंज थाने में 13 मामले पहुंचे। नवाबगंज थाने में इस्पेक्टर ने शिकायतों को सुना। पांच शिकायतें आयीं। एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। टीमें गठित की गयीं। राजस्व संबंधी यहां पर भी शिकायतें थीं।फोटो 1परिचय- शमसाबाद थाने में सुनी जा रहीं शिकायतें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


