Ganga River Flooding Update Water Levels Remain High Despite Decrease गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsGanga River Flooding Update Water Levels Remain High Despite Decrease

गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बना हुआ है, हालाँकि 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर की कमी आई है। रामगंगा नदी का जलस्तर भी कम हो रहा है। हरिद्वार, नरौरा और बिजनौर बांधों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 29 Aug 2025 01:45 AM
share Share
Follow Us on
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर

फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा नदी अभी भी विकराल हैं। गुरुवार को जलस्तर खतरे के निशान से बीस सेंटीमीटर ऊपर रहा। 24 घंटे में 5 सेंटीमीटर की कमी आने के बाद भी प्रभावित क्षेत्रों में सैलाब से हालात खराब हैं। शाम को गंगा नदी का जलस्तर 137.30 मीटर पर रहा जो कि खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। रामगंगा नदी का जलस्तर भी कम हो रहा है। शाम को इस नदी का जलस्तर 135.35 मीटर पर आ गया है जो कि चेतावनी बिंदु से काफी नीचे है।हरिद्वार, नरौरा और बिजनौर बांधों से पानी लगातार पास किया जा रहा है। पानी की मात्रा भी कोर्ठ कम नही है।

हरेली, खो, रामनगर बैराज से रामगंंगा नदी मेें जो पानी छोड़ा गया है उसकी मात्रा कम हो गयी है। इससे रामगंगा किनारे से गांव में राहत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।