Farrukhabad Kannauj News: रूपपुर मंगलीपुर जाने वाला संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में कटा
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद में गंगा का कटान विकराल हो रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों में भय और बेचैनी फैल गई है। कटरी तौफीक से रूपपुर मंगलीपुर जाने वाला मार्ग कट गया है, जिससे लोगों का संपर्क बाधित हुआ है। नाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन स्थानीय लोग चिंतित हैं।

Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद।गंगा का रुख विकराल हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में बेचैनी बढ़ गयी है। कटरी तौफीक से रूपपुर मंगलीपुर जाने वाला मार्ग भी अब कट गया है। इससे ग्रामीणों का संपर्क प्रभावित हो गया है। हालांकि इस रास्ते से रूपपुर मंगलीपुर के लोग ही निकलते हैं। अब जब बाढ़ के पानी से रास्ता कटा है तो ऐसे में रूपपुर मंगलीपुर के लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत न हो इसके लिए नाव की व्यवस्था कर दी गयी है। गंगा का जिस तरह से कटान हो रहा है उससे इधर के लोग भी चिंतित हैं।
ये भी पढ़ें:समेचीपुर में गंगा में समा गए चार और मकान


