Farrukhabad Kannauj News: पुलिया नगर में 50 से अधिक घर कटान के मुहाने पर पहुंचे

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: बाढ़ की आफत पुलिया नगर में 50 से अधिक घर कटान के मुहाने पर पहुंचेगंगा का रौद्र रूप प्रभावित क्षेत्रों के लोगोंं को डरा रहा खतरे के निशान से बीस स

Farrukhabad Kannauj News: पुलिया नगर में 50 से अधिक घर कटान के मुहाने पर पहुंचे

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगा का रौद्र रूप प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणेां को डरा रहा है। गंगा भी अभी चेतावनी बिंदु से नीचे नहीं उतर रही हैं जिससे हालात बिगड़े हुये हैं। सैलाब की चपेट में आये गांवों में दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। जलस्तर भी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे है। बांधों से पानी की मात्रा में अभी तक कमी नहीं आयी है। इससे चिंता बढ़ती ही जा रही है।

गंगा का कटान

शमसाबाद तराई क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया के मजरा पुलिया नगर में आधा सैकड़ा मकान कटान के मुहाने पर है। गंगा का वेग इतना अधिक है कि रात में लोगों को नींद नहीं आ रही है। गंगानदी का जलस्तर रविवार की शाम को 136.90 मीटर पर रहा जो कि चेतावनी बिंदु से 30 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे है। नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधों से भारी मात्रा में पानी पास किया गया है। इससे फिलहाल जलस्तर में ज्यादा कमी आने की संभावना नहीं है। रामगंगा नदी का जलस्तर जरूर दस सेंटीमीटर कम होकर 134 मीटर पर आ गया है फिर भी रामगंगा के निकटवर्ती गांव के लोग अलर्ट मोड में हैं । उन्हें लग रहा है कि पानी कभी भी बढ़ सकता है।

किसानों की स्थितियाँ

हरेली, खो, रामनगर बैराज से रामगंगा में जो पानी पास किया गया है उसकी मात्रा कोई अधिक नहीं है फिर भी ग्रामीण पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। गंगा के निकटवर्ती गांवों के हालात इस कदर खराब हैं कि वह घर से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं हैं। कई गांव बाढ़ में डूबे हैं। सड़कों, गलियों में पानी चल रहा है। शमसाबाद तराई क्षेत्र के पुलिया नगर में गंगा का कटान तेज होने से आधा सैकड़ा सें अधिक ग्रामीणों के घर कटान के मुहाने पर पहुंच गये हैं। इस गांव में गंगा महज बीस मीटर की दूरी पर हैं। तराई क्षेत्र के अलावा गंगापार और कंपिल की कटरी में भी हालात खराब हो रहे हैं.

अचानकपुर में गंगा के तेज बहाव मे गन्ने की फसल बही

शमसाबाद, संवाददाता। बाढ़ से तराई क्षेत्र में स्थितियां खराब हो रही हैं। अचानकपुर गांव में गंगा के तेज प्रवाह से सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल बह गयी। इससे पीड़ित किसानों में भय बढ़ता जा रहा है। गांव के ही कालेश्वर, महाराज, यदुनाथ, जगरूप राजपूत, सतीश, बाजीलाल, रामवरन सहित करीब एक दर्जन किसानों की गन्ने की फसल गंगा के तेज कटान से बह गयी। स्थानीय निवासी राहुल ने बताया कि गंगा के कटान से दर्जनों किसानों की गन्ने की फसल बहती जा रही है। कटरी तौफीक गांव में अभी खतरा कम नहीं हुआ है। सुआलाल, सुंदरलाल, प्रदीप आदि के घरों को तेज कटान से खतरा है। कटान से ग्रामीणों में हलचल मची है। उधर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामकिशोर राजपूत ने पुलिया नगर पहुंचकर निरीक्षण किया और पीड़ितों से प्रशासन को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिया नगर के पीड़ित रामरूप, रामनाथ, आजाद, कुलदीप, बृजमोहन, धनपाल, मकरंद, रामसागर, बालमुकुंद आदि के घर कटान के मुहाने पर हैं। ऐसे में ग्रामीणों की धुकधुकी बढ़ी है। उधर खानपुर मोहल्ला में मंडी समिति के शरणालय में पैलानी गांव के 65 लोगों ने शरण ली है। पीड़ितों की देखरेख को राजस्व विभाग की टीम तैनात है। पीड़ितों के खाने पीने का बंदोबस्त किया गया है.

प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के चारे की समस्या

अमृतपुर।बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के चारे की समस्या गहरा गयी है। दूर दराज तक पानी भरा होने से हरा चारा भी नहंी मिल पा रहा है। इसको लेकर पशुपालक परेशान हैं। गंगापार के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जलस्तर ज्यादा कम न होने से स्थितियां अभी तक नहीं संभल पा रही हैं। पूर्वी से लेकर पश्चिमी क्षेत्र तक ग्रामीणों के सामने कई तरह की समस्यायें हैं। सबसे बड़ी दिक्कत आवागमन को लेकर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई रास्ते अभी तक पानी में डूबे हैं। इसके चलते बाहर जाना भी मुमकिन नहीं हो पा रहा है.

सामान्य प्रश्न

✦गंगा का जलस्तर कितना है?−
गंगानदी का जलस्तर रविवार की शाम को 136.90 मीटर पर रहा जो कि चेतावनी बिंदु से 30 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: पुलिया नगर में 50 से अधिक घर कटान के मुहाने पर पहुंचे