गंगा घाट पर जगाई स्वच्छता की अलख
By Newswrap
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजफर्रुखाबाद के पांचालघाट पर गंगा सेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने घाट पर पड़ी पूजा सामग्री और खंडित मूर्तियों को एकत्र करके गड्ढे में दबाया। दशहरे के अवसर पर श्रद्धालुओं को गंगा में गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान में कई लोग शामिल हुए।

फर्रुखाबाद। गंगातट पांचालघाट पर पहुंचकर गंगा सेवकों ने गंगा स्वच्छता की अलख लगायी। यहां चारो तरफ पड़ी पूजन सामग्री व खंडित मूर्तियों को एकत्र कर एक गड्ढा करके उसमें दबाया। घाटों पर साफ सफाई की गयी। सोमवार को होने वाले दशहरा को लेकर यहां आने जाने वाले गंगा श्रद्धालुओं से गंगा में गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर रिया तिवारी, अपर्णा राजपूत, पुरवा त्रिवेदी, आलोक चतुर्वेदी, नीटू मिश्रा, किशन बाथम, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। एक नजर के लिए :गंगा घाट पर जगायी स्वच्छता की अलखफोटो 5परिचय- गंगा स्वच्छता की अलख जगाते गंगा स्वयं सेवक।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


