
फ्रेशर्स ने जमकर बिखेरे जलवे, अंजलि मिस और मयंक बने मिस्टर फ्रेशर
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय में 2024 बैच की फ्रेशर्स पार्टी
फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय में 2024 बैच की फ्रेशर्स पार्टी उत्साह, ऊर्जा और उमंग के साथ आयोजित की गई । जिसमे अंजलि दुबे मिस तथा मयंक दुबे मिस्टर फ्रेशर और शानदार प्रस्तुति के लिए किशन यादव परफॉर्मर ऑफ द डे चुने गए। कुलाधिपति डॉ अनार सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने, अनुशासन और नियमितता बनाए रखने तथा लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाना है। कार्यक्रम में कुलपति डॉ रंगनाथ मिश्र, डीन डॉ एके बाथम ने भी संबोधित किया।
फ्रेशर पार्टी में अंजलि दुबे के सोलो डांस, मयंक दुबे की कविता, आँचल का ग्रुप डांस, तथा साक्षी, तृषा, श्रुति, भूमिका, अंजलि, अज़रा और श्रेया के ग्रुप डांस ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। अंकिता सिंह के नृत्य, अमित की शायरी तथा मयंक, पीयूष, निशित, अरसान, आस्था और शिवानी के ड्यूएट डांस पर विद्यार्थी झूम उठे। वहीं सीनियर बैच 2023 की भूमि-चाहत का ग्रुप डांस और प्राची की कविता भी विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रम में शिक्षकों की प्रस्तुतियों ने भी महफ़िल लूट ली। डॉ नवीन कुमार बीवी, डॉ अभिषेक गुप्ता और डॉ कुंदन कुमार मिश्रा के गीत तथा कविताओं ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया। एंकरिंग की कमान 2023 बैच के भूमि-प्रखर, प्राची-अविनाश तथा रचना और संजीव ने संभाली। कार्यक्रम में डॉ सोनी गुप्ता, डॉ रीति यादव, डॉ एल्विन जॉस, डॉ वीरन्ना एम, डॉ पूनम पटेल, डॉ मानस रंजन देबता, डॉ अनुपमा बल्लारी, डॉ पियाली कुंडू, डॉ अर्पिता नंदी, डॉ सुनील राजपूत, डॉ संतोष कुमार मिश्र, डॉ अजेंद्र सिंह भदौरिया, डॉ आशिक एम राजू, पीयूष माधव, जोजन जे जेरोन, डॉ शशि राजपूत, डॉ रतन सिंह राजपूत सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




