मरीजों को दी गई इलाज की जानकारी

मरीजों को दी गई इलाज की जानकारी

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद । राममनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

Dec 12, 2025 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

फर्रुखाबाद । राममनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें मरीजों के तीमारदारों को निःशुल्क मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई । सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ,डॉ. दलबीर सिंह, क्वालिटी मैनेजर रजा व परामर्शदाता अमित सिसोदिया सहित कई चिकित्सक व अस्पताल कर्मचारी मौजूद रहे । गोष्ठी के दौरान लोहिया अस्पताल की ओपीडी में आए हुए 23 मरीजों और उनके तीमारदारों को स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व सरकारी योजनाओं व अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई । इस जागरूकता अभियान का आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किया गया था । अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को बताया कि सरकार की ओर से उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सेवाएँ उन्हें हर संभव रूप से मुहैया कराई जाएंगी गरीब और असहाय वर्ग के मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाता है ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जरूरतमंदों को विधिक सेवाएँ भी प्रदान की जाती हैं। मरीजों को उनके स्वास्थ्य अधिकार और उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई ।