कागजों में विद्यालय, भूमि पर चल रहा था खेती का खेल

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

कागजों में विद्यालय, भूमि पर चल रहा था खेती का खेल फर्जीबाड़े पर एसडीएम का हंटर, 55 बीघा ग्राम समाज को वापस मिली भूमि फर्जी इंद्राज कराकर विद्यालय

कागजों में विद्यालय, भूमि पर चल रहा था खेती का खेल

कायमगंज, संवाददाता। कंपिल क्षेत्र के बिल्सड़ी में 55 बीघा ग्राम समाज की भूमि पर सालों से चल रहे फर्जीबाड़े का पर्दाफाश हो गया है। सरस्वती बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के नाम पर दिखायी जा रही भूमि असल में ग्राम समाज की निकली। फर्जी इंद्राज कराकर भूमि को स्कूल के नाम दर्ज करा लिया गया था। एसडीएम कोर्ट में चल रहे इस वाद के बाद निर्णय सुना दिया गया। अब यह पूरी भूमि बंजर और नवीन परती के खाते में दर्ज कर दी गयी है।

शिकायतकर्ता का आरोप

बिल्सड़ी गांव के शिकायतकर्ता का आरोप था कि जिन गाटा संख्या पर विद्यालय का संचालन दिखाया जा रहा है वह भूमि ग्राम समाज की है। शिकायत में कहा गया था कि राजस्व अभिलेखों में हेर फेर कर फर्जी तरीके से स्कूल के नाम भूमि दर्ज करा ली गयी। इस शिकायत पर एसडीएम न्यायालय में वाद दर्ज हुआ। इसको लेकर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए। सुनवाई के दौरान विपक्षी ने तर्क दिया कि भूमि का पट्टा हुआ था। लेकिन कोर्ट में पट्टे का कोई साक्ष्य नहीं दिखा पाये। इसको लेकर तहसीलदार से भी जांच करायी गयी। तहसीलदार ने वादग्रस्त आराजी के गाटा संख्या 821 व 938मि पर सरस्वती बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल बिल्सड़ी के नाम पट्टे के संबंध में कोई साक्ष्य न देने के कारण फर्जी इंद्राज मानते हुये आवश्यक कार्यवाही करने को आख्या प्रस्तुत की गयी थी।

न्यायालय का निर्णय

न्यायालय में वादी के तर्को को सुना गया और विपक्षी के वकील की ओर से भी बहस को सुना जा चुका है। तहसीलदार की आख्या और वादी के साक्ष्य का गहनता से अवलोकन किया गया । इसमें विपक्षी के अधिवक्ता की ओर से यह कथन किया जा रहा है कि यह भूमि पट्टे से प्राप्त हुयी है मगर पट्टे से संबंधित कोई प्रमाणित साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर एसडीएम न्यायालय ने खाता संख्या 524 के 821 और 938मि पर दर्ज सरस्वती बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल बिल्सड़ी नाम को निरस्त किए जाने के आदेश दिेय और संबंधित गाटाओं को ग्रामसभा की बंजर नवीन परती के नाम दर्ज किए जाने के आदेश दिये। बतादें कि यह कुल जमीन 55 बीघा है। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय दूसरी जगह चल रहा था जबकि यह अवैध रूप से खेती के लिए प्रयोंग हो रही थी।

कागजों में विद्यालय, भूमि पर चल रहा था खेती का खेल

फर्जीबाड़े पर एसडीएम का हंटर, 55 बीघा ग्राम समाज को वापस मिली भूमि

फर्जी इंद्राज कराकर विद्यालय के नाम दर्ज करा ली थी भूमि

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फर्जीबाड़े का पर्दाफाश कब हुआ?
फर्जीबाड़े का पर्दाफाश कंपिल क्षेत्र के बिल्सड़ी में हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।