Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsFraud in PM Crop Insurance Scheme Raises Concerns in Farrukhabad
सरसों और आलू क्राप पर लाखों का किसानों को भुगतान

सरसों और आलू क्राप पर लाखों का किसानों को भुगतान

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में धांधली के मामले में 41 गांवों की जांच चल रही है। 68 लाख की धोखाधड़ी के लिए 9 बैंक प्रबंधकों और 3 बीमा अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कई गांवों में भूमिहीन किसानों को भी बीमा क्लेम का भुगतान किया गया है।

Jan 02, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में धांधली सामने आने के बाद कई तरह के सवाल सामने आ रहे हैं। योजना के तहत कई गांव में बीमा क्लेम में जो राशि भुगतान की गयी है उस पर भी संदेह पैदा हो रहा है। हालांकि अभी इस पर जांच चल रही है। संदेह के घेरे में जो 41 गांव आये हैं उनमें प्रत्येक की यदि गहराई से जांच हो तो बड़े पैमाने पर धांधली और सामने आ सकती है। फसल बीमा योजना में 68 लाख की धांधली पाये जाने पर 9 बैंक प्रबंधकों, 3 बीमा अफसरों और 32 किसानों के खिलाफ अमृतपुर और जहानगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी जा चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें बलीपट्टी रानीगांव, गुड़ेरा और बंथल शाहपुर में भूमिहीनो को बीमा क्लेम का भुगतान कर दिया गया। यह भुगतान जब सवालों के घेरे में आया तो अन्य गांव पर भी जांच शुरू हो चुकी है। अभी इसका परिणाम सामने नही आया है। मगर कई तरीके के सवाल बीमा कंपनी की ओर से किए गए क्लेम के भुगतान में उठ रहे हैं। अमृतपुर तहसील के गांव में सरसों पर लाखों का क्लेम का भुगतान किसानों को किया गया। इसके साथ ही सवासी गांव में भी सरसों क्राप पर 7 किसानों को ढाई लाख से अधिक की धनराशि खाते में भेजी गयी है। सरसों क्राप पर ही मंझना में भी तमाम किसानों को क्लेम का भुगतान किया गया है। इसके साथ ही पुठरी गांव में भी किसानों को लाखों की धनराशि आवंटित की गयी है। वर्ष 2024 में रबी सीजन में जो बीमा क्लेम आवंटित किया गया है उन गांवों के किसानों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए प्रशासन की ओर से जांच शुरू करायी गयी है। जांच में अभी तेजी नही है। इसको लेकर भी कई तरह के सवाल उठाये जा रहे हैं।