फर्जी मुकदमे लगवाकर रुपये ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार
फर्रुखाबाद में पुलिस ने फर्जी मुकदमे लगवाकर रुपये ऐंठने वाली महिला को गिरफ्तार किया। यह महिला अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को फंसाती थी और उनसे रुपये वसूलती थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला का चालान कर दिया गया है और पुलिस उसकी जानकारी पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

फर्रुखाबाद, संवाददाता।पुलिस की टीम ने फर्जी मुकदमे लगवाकर रुपये ऐंठने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। वह आर्थिक लाभ के लिए झूठे मुकदमे लगवाकर फंसाती थी। पुलिस को महिला से जो जानकारी मिली है उस पर पुलिस की टीम काम कर रही है।
महिला की गिरफ्तारी
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने जानकारी दी कि जहानगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी ने अपनी टीम के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर निजी आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए लोगों के खिलाफ मिथ्या साक्ष्य रचकर एवं गंभीर धाराओं में क्षेत्र के लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराकर फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूलकर अपने निजी हितों की पूर्ति करती है।
मुकदमे का विवरण
उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर 2025 को बंधौआ निवासी एक युवक ने फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसमें भोलेपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति को भी नामजद किया गया था। इसके अलावा दो से तीन व्यक्ति अज्ञात में थे। विवेचना के क्रम में इस मुकदमे में वांछित महिला आरोपित को जहानगंज की पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ और कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने मुकदमे में नामित व अन्य आरोपितों के साथ मिलकर अपने निजी लाभ के लिए लोगों के खिलाफ मिथ्या साक्ष्य गढ़े और गंभीर धाराओं में मुकदमे लिखाये। फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूले। उन्होंने बताया कि आरोपित महिला का चालान कर दिया गया है। इससे जो जानकारी मिली है पुलिस की टीम उस पर काम कर रही है।
आर्थिक लाभ के लिए झूठे मुकदमे लगवाकर फंसाती थी
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


