मिलावटखोरों पर नकेल, छापेमारी में चार नमूने भरे
कमालगंज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों पर नकेल कस दी है। आम लोगों को बगैर मिलावटी वस्तुएं उपलब्ध हो सकें इसी को देखते हुए विभागीय स्तर से कमर कसी जा रही है। गुरुवार को जिला...
कमालगंज में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों पर नकेल कस दी है। आम लोगों को बगैर मिलावटी वस्तुएं उपलब्ध हो सकें इसी को देखते हुए विभागीय स्तर से कमर कसी जा रही है। गुरुवार को जिला अभिहित अधिकारी सतीश कुमार के निर्देशन में टीम ने कमालगंज में छापा मारा। इस दौरान चार नमूने भरे गए। कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। क ई दुकानदार शटर गिराकर खिसक लिए।
अभिहित अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार, सतीश सिंह आदि पुलिस बल को लेकर छापामार कार्रवाई को निकले। टीम ने गांधीनगर कमालगंज में किशनचंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर छापा मार दिया। अचानक टीम की कार्रवाई से दुकान में खलबली मच गई। यहां पर टीम ने चाय, घी और बेसन का नमूना भरा। इसी बाजार से इस्लामुद्दीन क ी दुकान से सरसों के तेल का नमूना भरा गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए अभियान जारी रहेगा। चारो सेंपल को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।