Farrukhabad Kannauj News: बाइकें आपस में भिड़ीं, चार लोग घायल
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर के राजेपुर थाने के डबरी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। कन्नौज के रामवीर, मनोज, दीपक और मनीषा के अलावा हुसैनपुर के रानू को भी चोटें आईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया है, जहाँ से रानू को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर।राजेपुर थाने के डबरी मार्ग पर दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। इसमें चार लोग घायल हो गये। कन्नौज जनपद के सिकंदरपुर निवासी रामवीर, मनोज और छह वर्षीय दीपक के अलावा मनीषा हादसे में घायल हुये हैं। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे चारो लोग सड़क पर गिर गये। सीएचसी में घायलों को भर्ती कराया गया है। वहीं हरिहरपुर गांव के पास सड़क हादसे में हुसैनपुर निवासी 30 वर्षीय रानू घायल हो गये। वह बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सीएचसी राजेपुर से रानू को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया।


