जनसुनवाई के लिए कोतवाली में विशेष टीम गठित
कायमगंज के कोतवाली पुलिस ने जनसुनवाई टीम का गठन किया है, जो फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करेगी। उपनिरीक्षक रामनरेश माथुर के नेतृत्व में टीम शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएगी। इस पहल का उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना और शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाना है।
कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने आमजन की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए जनसुनवाई टीम का गठन किया है, जो फरियादियों की समस्याएं सुनकर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। क्षेत्र में आने वाली शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने जनसुनवाई के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। गठित टीम में उपनिरीक्षक रामनरेश माथुर के अलावा दो सिपाही और दो महिला कांस्टेबल शामिल किए गए हैं। यह टीम फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित हलका इंचार्ज को अवगत कराएगी और जांच कराकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेगी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ितों की सहूलियत और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
टीम उनकी सीधी निगरानी में कार्य करेगी। पुलिस का कहना है कि इस व्यवस्था से आमजन को राहत मिलेगी और शिकायतों के निस्तारण में तेजी आयेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


