Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsFlooding Devastates Farmers Crops in Shamshabad Due to Overflowing Dam
बंबा उफनाया, पानी में डूबी फसलें

बंबा उफनाया, पानी में डूबी फसलें

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - शमसाबाद में बंबा के उफनाने से किसानों की फसलें डूब गई हैं। सरसों, गेहूं और आलू की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आधा सैकड़ा किसान अपने खेतों में पानी देखकर परेशान हैं। प्रधान ने बताया कि पानी रोकने के लिए पहले ही सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Dec 19, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

शमसाबाद, संवाददाता। बंबा के उफनाने से मेहनत से तैयार की गयी किसानोंं की फसलें पानी में डूब गयी हैं। सरसों, गेहंू और आलू की ख्ेाती को बड़ा नुकसान पहुंचा है। आधा सैकड़ा किसान फसलों को पानी में डूबा देख सर पकड़कर बैठ गए हैं। किसान नुकसान को लेकर परेशान हो रहे हैं। पानी जो ओवरफ्लो हो गया था उसे बंद करा दिया गया है। बैरमपुर गांव के नजदीक बंबा बंद है आगे पानी की निकासी नही है। बंबा में जो पानी आया उसके चलते आधा सैकड़ा किसानों की फसलें पानी में डूब गयी हैं। किसान जब सुबह को जागे तो उन्हें खेतों में बंबे का पानी भरा होने की जानकारी मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े। पानी को लेकर किसान परेशान हैं। किसान जागेश्वर, रामदास, रामऔतार आदि ने बताया कि बंबा के ओवरफ्लो होने से पानी तैयार होती फसलों में भर गया है। इससे बड़ा नुकसान हो गया है। प्रधान विमल यादव ने बताया कि पानी रोकने के लिए पूर्व में जेई को सूचना दी गयी थी। लेकिन इसके बाद भी ध्यान नही दिया गया और पानी छोड़ दिया गया जिसके चलते किसानों को बड़ा नुकसान हो गया है। फसलें पानी में डूब गयी हैं। सिंचाई विभाग के जेई जयप्रकाश ने बताया कि बंबा के ओवरफ्लो होने की सूचना मिली थी इस पर पानी को रोक दिया गया है। किसानों को कोई दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है।