Farrukhabad Kannauj News: तली झाड़ नहीं हो रही साफ, बरसात में हालात होंगे खराब
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ ग्वालटोली से गुजरे नाले की सफाई नहीं होने से बरसात में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। गंदगी नाले में भरने से यह प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ मोहल्लों और लोगों के घरों तक पहुंच सकता है। नाला कई मोहल्लों को जोड़ता है, जिससे समस्या का दायरा बढ़ता है।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ ग्वालटोली से गुजरे नाले की तली झाड़ सफाई नहीं करायी जाती है। जिससे यह नाला बरसात के दिनों में कभी भी उफना सकता है और भर जाता है। इसमें भरी गंदगी गलियों सहित लोगों के घरों तक में फैल सकती है। सबसे खास बात तो यह है कि यह नाला फतेहगढ़ के जाफरी, ग्वालटोली, हाथीखाना, भूसामंडी, भकराममऊ समेत कई मोहल्लों को जोड़ता हुआ गुजरा है।


