ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआग से पांच घरों की गृहस्थी जलकर राख

आग से पांच घरों की गृहस्थी जलकर राख

इकलहरा गांव में सोमवार सुबह आग लगने से पांच घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग की खबर पर इलाकाई पुलिस के साथ साथ राजस्व टीम मौके पर...

आग से पांच घरों की गृहस्थी जलकर राख
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजMon, 07 May 2018 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

इकलहरा गांव में सोमवार सुबह आग लगने से पांच घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग की खबर पर इलाकाई पुलिस के साथ साथ राजस्व टीम मौके पर पहुंची। आग से परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। जईद के घर से आग लगी। हवा तेज चलने के कारण आग आस पास के घरों में फैल गई। जिस समय आग लगी थी उस समय जईद अपने परिवार के साथ खेत पर गेहूं काटने गया था। घर पर कोई मौजूद न हीं था। आग की लपटें जब परिजनों ने देखी तो खेत से लौटकर आए। इधर ग्रामीण आग बुझाने लगे। आग से पड़ोसी ताहिर अली, मीरा, आजाद अली के घर भी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने फैल रही आग को देखकर दमकल को खबर की। इस पर दमकल के जवान पहुंचे। घरेलू सामान के साथ साथ अनाज भी जल गया। आग से तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। कानूनगो मुरारीलाल ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें