Farrukhabad Kannauj News: आग से बचाव के बताए गए तरीके

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में थाना नवाबगंज के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को अग्निशामक प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के नेतृत्व में, फायर सर्विस ने पुलिसकर्मियों को आग बुझाने के विभिन्न तरीके और सुरक्षित उपायों की जानकारी दी। सत्र में गैस सिलेंडर और विद्युत उपकरणों में आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीकों पर भी चर्चा की गई।

Farrukhabad Kannauj News: आग से बचाव के बताए गए तरीके

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज परिसर में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के नेतृत्व में पुलिस फायर सर्विस के कर्मचारियों ने पुलिस कर्मियों को आग से बचाव एवं अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया। करीब डेढ़ घंटे चले प्रशिक्षण के दौरान फायर सर्विस कर्मियों ने पुलिसकर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों को अलग-अलग परिस्थितियों में आग बुझाने के तरीके बताए। बिजली के ट्रांसफार्मर अथवा विद्युत उपकरणों में आग लगने पर किस प्रकार सावधानी बरतते हुए आग पर काबू पाया जाए इसकी जानकारी दी गई। इसके अलावा घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव और आग बुझाने के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। फायर सर्विस टीम ने पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में अलर्ट रहने, सुरक्षित तरीके से आग बुझाने और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के संबंध में भी जानकारी दी।

इस मौके पर फायर सर्विस के प्रांशु अवस्थी, जितेंद्र सिंह और शिवम सिंह, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद आलोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजीव कुमार, अपराध निरीक्षक ब्रजमोहन पाल, उपनिरीक्षक गीतम सिंह, उपनिरीक्षक जगराम सिंह, उपनिरीक्षक दीपक त्रिवेदी सहित कांस्टेबल किरण कुमार, आलोक कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: आग से बचाव के बताए गए तरीके