Farrukhabad Kannauj News: महिला चिकित्सालय में शार्ट सर्किट से धुआं उठा, मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सालय की ऊपरी मंजिल पर शुक्रवार को बिजली पैनल में शार्ट सर्किट से धुआं उठने लगा। अस्पताल में हड़कंप मच गया, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई से बड़ी समस्या से बचा गया।

Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित महिला चिकित्सालय की ऊपरी मंजिल पर गुरुवार को बिजली पैनल में शार्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा। धुआं देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि ऊपरी मंजिल पर लगे बिजली बोर्ड के पैनल में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से अस्पताल कर्मियों ने राहत की सांस ली। महिला चिकित्सालय की ऊपरी मंजिल पर मीटिंग कक्ष, स्टोर रूम और ओटी है।
ऐसे में आग फैलने पर परेशानी बढ़ सकती थी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।


