बिजली लाइन में आग लगी, आपूर्ति बाधित
नवाबगंज में गैस गोदाम के पास बिजली लाइन में आग लग गई, जिससे दो फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। कमालगंज में फाल्ट के कारण सौ से अधिक गांवों में बिजली बाधित हुई। इसके अलावा, पिकअप चालक की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।

नवाबगंज। अचरा मार्ग पर गैस गोदाम के निकट सोमवार की रात बिजली लाइन में अचानक आग लग गयी । आग की लपटें देखकर आस पास केलोग बिजलीघर को दौ्रड़ पड़े। इसके बाद दो फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गयी। लाइनमैन मौके पर पहुंचे और पेड़ की डालियों को कटवाया जो बिजली लाइन के संपर्क में आ रही थीं। एसडीओ ने बताया कि ग्रामीणों से आग लगने की सूचना मिली थी। बिजली समस्या से लोग परेशानकमालगंज।जरारी में बिजली व्यवस्था डगमगा गयी है। पावर हाउस से आने वाली लाइन में फाल्ट से सौ से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी।
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने फाल्ट को ढूंढा और घंटो मशक्कत के बाद आपूर्ति शुरू करायी।पिकअप चालक से मारपीट का वीडियो वायरलनवाबगंज।पिकअप चालक से मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें पिकअप चालक को कुछ लोग बेरहमी से लाठी डंडो से पीट रहे थे। गाड़ी से दस हजार चोरी होने का आरोप लगाया गया है। मंगलवार को पिकअप चालक ने नवाबगंज थाने में पहुंचकर मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है।चाचूपुर तिराहे पर जेवरात से भरा झोला गिराअमृतपुर।राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर तिराहे पर एक युवक का जेवरात से भरा झोला सड़क पर गिर गया। इस झोले को कोई व्यक्ति उठाकर ले गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। अर्जुनपुर गांव का हिमांशु अपनी बहन को हरपालपुर छोड़ने जा रहा था। उसकी बाइक पर घरेलू सामान के साथ झोले में करीब दो लाख के सोने के जेवरात भी थे। जब वह चाचूपुर तिराहे पर पहुंचा तो सड़क खराब होने पर बाइक असंतुलित हो गयी और झोला सड़क पर गिर गया। युवक को उस समय सामान गिरने का आभास नही हुआ और वह आगे बढ़ गया। बाद में जब हिमांशु वापस लौटा तो झोला गायब था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।रोडवेज बस स्टेंड पर बस न मिलने से परेशान हुये यात्रीफर्रुखाबाद।रोडवेज बस स्टेंड पर दिल्ली समेत विभिन्न रूटों पर बसें न मिलने से यात्री परेशान हो गये। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुये 70 बसें िउपो की कन्नौज में भेजी गयी हैं और डिपो में कुल 94 बसे हैं। इस तरह से 24 बसें रोडवेज की सेवा में रहीं। 24 अनुबंधित बसें भी रूट पर दौड़ीं। बसों की कमीं के चलते यात्रियों को घंटो जूझना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत दिल्ली रूट पर हुयी दिल्ली रूट पर 30 बसे चलती हैं इसमें कुछ ही बसें रह गयीं।वाहन की चपेट में आये मोर की मौतअमृतपुर।कुबेरपुर गांव के निकट मंगलवार को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गयी। लोगों का कहना था कि घटना तब हुयी जब एक तेज रफ्तार वाहन गुजर रहा था। सड़क के पास मौजूद मोर अचानक वाहन की चपेट में आ गया। चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गयी।बिजली लाइन में आग लगी, आपूर्ति बाधितनवाबगंज।अचरा मार्ग पर गैस गोदाम के निकट सोमवार की रात बिजली लाइन में अचानक आग लग गयी । आग की लपटें देखकर आस पास केलोग बिजलीघर को दौ्रड़ पड़े। इसके बाद दो फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गयी। लाइनमैन मौके पर पहुंचे और पेड़ की डालियों को कटवाया जो बिजली लाइन के संपर्क में आ रही थीं। एसडीओ ने बताया कि ग्रामीणों से आग लगने की सूचना मिली थी।बिजली समस्या से लोग परेशानकमालगंज।जरारी में बिजली व्यवस्था डगमगा गयी है। पावर हाउस से आने वाली लाइन में फाल्ट से सौ से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने फाल्ट को ढूंढा और घंटो मशक्कत के बाद आपूर्ति शुरू करायी।पिकअप चालक से मारपीट का वीडियो वायरलनवाबगंज।पिकअप चालक से मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें पिकअप चालक को कुछ लोग बेरहमी से लाठी डंडो से पीट रहे थे। गाड़ी से दस हजार चोरी होने का आरोप लगाया गया है। मंगलवार को पिकअप चालक ने नवाबगंज थाने में पहुंचकर मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है।चाचूपुर तिराहे पर जेवरात से भरा झोला गिराअमृतपुर।राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर तिराहे पर एक युवक का जेवरात से भरा झोला सड़क पर गिर गया। इस झोले को कोई व्यक्ति उठाकर ले गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। अर्जुनपुर गांव का हिमांशु अपनी बहन को हरपालपुर छोड़ने जा रहा था। उसकी बाइक पर घरेलू सामान के साथ झोले में करीब दो लाख के सोने के जेवरात भी थे। जब वह चाचूपुर तिराहे पर पहुंचा तो सड़क खराब होने पर बाइक असंतुलित हो गयी और झोला सड़क पर गिर गया। युवक को उस समय सामान गिरने का आभास नही हुआ और वह आगे बढ़ गया। बाद में जब हिमांशु वापस लौटा तो झोला गायब था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।रोडवेज बस स्टेंड पर बस न मिलने से परेशान हुये यात्रीफर्रुखाबाद।रोडवेज बस स्टेंड पर दिल्ली समेत विभिन्न रूटों पर बसें न मिलने से यात्री परेशान हो गये। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुये 70 बसें िउपो की कन्नौज में भेजी गयी हैं और डिपो में कुल 94 बसे हैं। इस तरह से 24 बसें रोडवेज की सेवा में रहीं। 24 अनुबंधित बसें भी रूट पर दौड़ीं। बसों की कमीं के चलते यात्रियों को घंटो जूझना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत दिल्ली रूट पर हुयी दिल्ली रूट पर 30 बसे चलती हैं इसमें कुछ ही बसें रह गयीं।वाहन की चपेट में आये मोर की मौतअमृतपुर।कुबेरपुर गांव के निकट मंगलवार को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गयी। लोगों का कहना था कि घटना तब हुयी जब एक तेज रफ्तार वाहन गुजर रहा था। सड़क के पास मौजूद मोर अचानक वाहन की चपेट में आ गया। चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


